Home » Breaking News » विभाजन विभीषिका दिवस पर अमित शाह का कांग्रेस पर वार, बोले- ‘बंटवारे का दंश कभी नहीं भूलेगा देश’

विभाजन विभीषिका दिवस पर अमित शाह का कांग्रेस पर वार, बोले- ‘बंटवारे का दंश कभी नहीं भूलेगा देश’

Amit Shah

Partition Horrors Remembrance Day: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने 1947 के विभाजन के दौरान जान गंवाने और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 14 अगस्त 1947 इतिहास के उस क्रूरतम अध्याय का साक्षी है, जिसमें लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और करोड़ों लोग घर, संपत्ति और अपनों को छोड़कर विस्थापित हुए। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे का यह दंश कांग्रेस की देन है, जिसे इतिहास कभी नहीं भूल पाएगा।

शाह ने विभाजन में जान गंवाने वालों और अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोगों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस दिवस के जरिए विभाजन की त्रासदी की स्मृतियों को युवा पीढ़ी तक पहुंचा रही है, ताकि देश को तोड़ने वाली ताकतें सफल न हों।

Partition Horrors Remembrance Day: नितिन गडकरी ने बताया इतिहास का काला अध्याय

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 1947 में धर्म के आधार पर हुए विभाजन को भारतीय इतिहास का अमानवीय और काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि देश विभाजन की उस विभीषिका को कभी नहीं भूलेगा और इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।

योगी बोले- सिर्फ सीमाएं नहीं, परिवारों के सपने भी बिखरे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में केवल देश की सीमाओं का विभाजन नहीं हुआ, बल्कि असंख्य परिवारों के सपने, रिश्ते और संवेदनाएं भी बिखर गईं। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उस पीड़ा को याद करने और उससे सीख लेकर राष्ट्र की एकता-अखंडता को सर्वोच्च रखने का संदेश देता है।

Partition Horrors Remembrance Day: रेखा गुप्ता ने विस्थापित परिवारों को किया याद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपनी जन्मभूमि, घर और अपनों को खो दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के माध्यम से विस्थापित परिवारों की पीड़ा और संघर्ष को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाया है।

मोहन यादव ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेने की अपील की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी मानवता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के महत्व का हमेशा स्मरण कराती है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी से योगदान देने का आह्वान किया।

Partition Horrors Remembrance Day: मनोहर लाल बोले- त्रासदी से सबक लेना जरूरी

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विभाजन के दौरान बेघर हुए और अपनों को खोने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 1947 का विभाजन भारतीय इतिहास का ऐसा काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।

ये भी पढ़े… चमोली टनल में बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत; पानी और गाद में फंसे लोग, बचाव अभियान जारी