PBKS vs MI: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 14 मई, बुधवार को खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। पंजाब किंग्स जहां प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद को मजबूत करना चाहेगी, वहीं मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद पंजाब की मुश्किलें बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में मिली हार के बाद पंजाब की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

शाम 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का लाइव प्रसारण जियो स्टार नेटवर्क पर देखा जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। धर्मशाला का मैदान हमेशा से रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है और इस बार भी फैंस को बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है।
PBKS vs MI: दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पंजाब ने 18 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 25 अप्रैल 2008 को खेला गया था, जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की थी। वहीं आखिरी बार 16 मई 2025 को दोनों टीमें भिड़ी थीं और उस मुकाबले में भी पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा बेहद करीबी रहा है।

धर्मशाला की पिच
धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी HPCA स्टेडियम देश के सबसे सुंदर क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। काली मिट्टी की यह पिच सख्त और उछाल वाली होती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। मैदान ऊंचाई पर होने के कारण गेंद हवा में तेजी से जाती है और छक्के लगाना आसान हो जाता है।
हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। शुरुआत में गेंद स्विंग करती है और पिच से अतिरिक्त उछाल भी देखने को मिलता है। ऐसे में शुरुआती ओवर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की संभावित टीम में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यान्सेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और यश ठाकुर शामिल हो सकते हैं। टीम के इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शशांक सिंह को मौका मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस की संभावित टीम में रयान रिकेल्टन, नमन धीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर और जसप्रीत बुमराह शामिल हो सकते हैं। वहीं रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें
पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और अर्शदीप सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की उम्मीदें सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी। धर्मशाला की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच को देखते हुए यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है।
ये भी पढ़ें: बीजिंग में ट्रंप और शी जिनपिंग की बातचीत, जानें दोनों नेताओं ने क्या कहा और क्या संकेत दिए








