Home » स्पोर्ट्स » PBKS की धमाकेदार जीत, आखिरी ओवर में मुकाबला अपने नाम

PBKS की धमाकेदार जीत, आखिरी ओवर में मुकाबला अपने नाम

PBKS Win IPL 2026:
Spread the love

PBKS Win IPL 2026: मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। गुजरात की ओर से कप्तान Shubman Gill ने 39 और Jos Buttler ने 38 रन की अहम पारियां खेलीं। पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाख ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके।

पंजाब की मजबूत शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी

163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने शानदार शुरुआत की और 109 रन तक केवल 2 विकेट गंवाए। लेकिन इसके बाद मैच में अचानक मोड़ आया, जब Prasidh Krishna ने लगातार झटके दिए। उन्होंने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर पंजाब को बैकफुट पर ला दिया। देखते ही देखते पंजाब ने 118 रन तक 6 विकेट गंवा दिए और मुकाबला गुजरात की ओर झुकता नजर आया।

PBKS Win IPL 2026: कोनोली बने मैच विनर

ऐसे मुश्किल हालात में डेब्यू कर रहे कूपर कोनोली ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। कोनोली अंत तक टिके रहे और टीम को 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

PBKS Win IPL 2026: मैच का टर्निंग पॉइंट

पंजाब ने महज 9 रन के भीतर 4 विकेट गंवाए, जिससे मुकाबला पूरी तरह पलट गया था। लेकिन कोनोली की संयमित पारी ने टीम को हार के मुहाने से निकालकर जीत दिला दी।

यह भी पढे़ : बेंगलुरु IPL मैच में मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, स्टेडियम से सक्रिय अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा गया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments