Home » स्वास्थ्य » पीरियड्स के दौरान थकान और कमजोरी से बचने के लिए जरूरी है सही आहार और पर्याप्त आराम

पीरियड्स के दौरान थकान और कमजोरी से बचने के लिए जरूरी है सही आहार और पर्याप्त आराम

पीरियड्स में स्वास्थ्य और देखभाल के आसान उपाय
Spread the love

Period Health Tips: पीरियड्स या मासिक धर्म किसी बीमारी का संकेत नहीं है। यह महिलाओं के शरीर की एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। सही खान-पान, पर्याप्त आराम और पोषक तत्वों से इन दिनों होने वाली थकान, कमजोरी और अन्य असुविधाओं को कम किया जा सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने महिलाओं और किशोरियों से पीरियड्स के दौरान अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की अपील की है। एनएचएम के मुताबिक, इस दौरान शरीर से खून निकलता है, जिससे आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इससे थकान, चक्कर, कमजोरी या एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पीरियड्स में स्वास्थ्य और देखभाल के आसान उपाय
पीरियड्स में स्वास्थ्य और देखभाल के आसान उपाय

संतुलित आहार जरूरी

एनएचएम का कहना है कि पीरियड्स के दौरान संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। आयरन से भरपूर भोजन जैसे पालक, चुकंदर, अनार, गुड़, दालें और सूखे मेवे जैसे किशमिश और खजूर शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

साथ ही, विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद और टमाटर आयरन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करते हैं। हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दही जैसे भोजन पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट की ऐंठन या सूजन को कम करते हैं।

पीरियड्स में स्वास्थ्य और देखभाल के आसान उपाय
पीरियड्स में स्वास्थ्य और देखभाल के आसान उपाय

Period Health Tips: कैफीन और थकान से बचाव

पीरियड्स के दौरान चाय, कॉफी या अन्य कैफीन युक्त पेय कम करना चाहिए, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण को रोक सकते हैं। पर्याप्त नींद और आराम भी जरूरी हैं। इस दौरान शरीर को ज्यादा थकान महसूस होती है, इसलिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना आवश्यक है।हल्की सैर, योग और प्राणायाम जैसी गतिविधियां शरीर को रिलैक्स करती हैं और मूड को बेहतर बनाती हैं। भारी काम या तनाव से बचना भी आवश्यक है।

स्वच्छता और डॉक्टर की सलाह

पीरियड्स के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। साफ-सुथरे पैड या कपड़े का इस्तेमाल करें और इन्हें बार-बार बदलें। हाथों को अच्छे से धोना भी बेहद जरूरी है।अगर पीरियड्स के दौरान दर्द या असामान्य लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments