Home » उत्तर प्रदेश » Phoolon Ki Holi in Braj: वृंदावन की फूलों वाली होली बनेगी आस्था का महासंगम

Phoolon Ki Holi in Braj: वृंदावन की फूलों वाली होली बनेगी आस्था का महासंगम

Phoolon Ki Holi in Braj: वृंदावन की फूलों वाली होली बनेगी आस्था का महासंगम

Phoolon Ki Holi in Braj: ब्रज धाम में फाल्गुन का महीना शुरू होते ही वातावरण रंग, रस और राग से सराबोर हो जाता है। गलियों में राधे-राधे की गूंज, मंदिरों में झूमते भजन और श्रद्धालुओं की उमंग यह संकेत दे देती है कि होली का पावन पर्व दस्तक दे चुका है। इसी क्रम में 28 फरवरी 2026, शनिवार को पवित्र नगरी वृंदावन में प्रसिद्ध फूलों की होली मनाई जाएगी, जिसका मुख्य आकर्षण रहेगा ऐतिहासिक बांके बिहारी मंदिर।यह उत्सव केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि श्रद्धा, प्रेम और दिव्यता का अनुपम अनुभव है।