Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह वोटों की चोरी के माध्यम से चुनाव जीतते हैं और अरविंद केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का सरगना बताकर उनकी गिरफ्तारी की मांग करी है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में हुए चुनाव को वापस करवाने पर भी जोड़ दिया है।
Arvind Kejriwal: केजरीवाल- “मोदी जी और अमित शाह वोट चोरी से जीतते हैं”-
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह वोटों की चोरी करके एक के बाद एक चुनाव जीते जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल कहते हैं। “इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह वोट चोरी से एक के बाद एक चुनाव जीते जा रहे हैं। वह चोरी किसी एक का काम नहीं है। ज्ञानेश कुमार की सरगना में सब हो रहा है। मैं यह मांग करता हूं कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सबसे सशक्त कार्रवाई हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनके ऊपर मुकदमा चलाया जाए। मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा है कि इतने बड़े पद पर होने के बाद वह ऐसा काम कैसे कर सकते हैं। मेरी बस यही अपील है कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।”
Arvind Kejriwal: केजरीवाल- यह सिर्फ अकेले ज्ञानेश कुमार का काम नहीं है-
आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग को मुख्य रूप से तीन लोग चलाते हैं और उसमें भी अन्य प्रकार के ऑफिसर हैं। ज्ञानेश कुमार का कहना है कि वह 2025 से अकेले चुनाव आयोग चला रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि सभी चीजों की जांच-पड़ताल हो और बाकी चीजों का भी खुलासा हो।
दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों के चुनाव होंगे वापस-
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में हुए चुनाव पर भी जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव को वापस करना चाहिए। आगे केजरीवाल कहते हैं, ज्ञानेश कुमार पर सख्त कार्रवाई के अलावा मेरी यह मांग है कि दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बंगाल में हुए चुनावों को वापस से कराया जाए।









