Home » अंतर्राष्ट्रीय » यूरोप मिशन पर पीयूष गोयल! स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड दौरे से भारत-ईयू रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

यूरोप मिशन पर पीयूष गोयल! स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड दौरे से भारत-ईयू रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

PIYUSH GOEL TOUR: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार से स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगे। वह उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य यूरोपीय देशों के साथ व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को नई मजबूती देना है।

व्यापार और निवेश बढ़ाने पर रहेगा जोर

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार दौरे के दौरान एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रत्न एवं आभूषण तथा खाद्य एवं उपभोक्ता उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत और यूरोपीय संघ के बीच संतुलित और पारस्परिक लाभ वाले व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

PIYUSH GOEL TOUR: स्पेन में उच्चस्तरीय बैठकें और बिजनेस राउंडटेबल

स्पेन में पीयूष गोयल वहां के पहले उप-राष्ट्रपति एवं अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्री कार्लोस कुएर्पो कैबालेरो सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा भारतीय निवेश अवसरों को प्रस्तुत करने और उद्योगों के बीच साझेदारी बढ़ाने के लिए भारत-स्पेन बिजनेस राउंडटेबल की अध्यक्षता भी करेंगे।

बेल्जियम में हीरा उद्योग और TTC बैठक पर फोकस

बेल्जियम में केंद्रीय मंत्री एंटवर्प बंदरगाह और एंटवर्प वर्ल्ड डायमंड सेंटर का दौरा करेंगे। साथ ही विभिन्न वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। ब्रसेल्स में वह भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) की तीसरी मंत्रीस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जो दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग का प्रमुख मंच है।

PIYUSH GOEL TOUR: फिनलैंड में आर्थिक सहयोग पर चर्चा

फिनलैंड दौरे के दौरान पीयूष गोयल वहां के आर्थिक मामलों के मंत्री डॉ. सकारी पुइस्टो से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही भारत-फिनलैंड बिजनेस राउंडटेबल में भाग लेकर फिनिश कंपनियों के साथ निवेश और औद्योगिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।

भारत-यूरोप संबंधों को मिलेगी मजबूती

सरकार का मानना है कि इस दौरे से भारत और यूरोप के बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग, क्लीन एनर्जी और इनोवेशन के क्षेत्रों में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही भारत एक भरोसेमंद वैश्विक साझेदार के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा।.

ये भी पढ़े… पटना में कोचिंग मारपीट मामले में खान सर को मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड्स को भी राहत