Home » Foreign Affairs » ‘दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं मोदी’, नॉर्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोलहाइम ने की जमकर तारीफ

‘दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं मोदी’, नॉर्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोलहाइम ने की जमकर तारीफ

Pm modi fame: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी नॉर्वे दौरे से पहले उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। नॉर्वे के पूर्व मंत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहाइम ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के नेताओं को मोदी के ग्रीन विजन और विकास मॉडल से सीख लेने की जरूरत है।

‘मोदी जैसे लोकप्रिय नेता किसी बड़े देश में नहीं’

एरिक सोलहाइम ने नॉर्वे के प्रमुख अखबार में लिखे अपने लेख में कहा कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता करीब 70 प्रतिशत तक है, जो किसी भी बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता से ज्यादा है। उन्होंने मोदी को एक “परिवर्तनकारी नेता” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोलहाइम ने यह भी लिखा कि मोदी का सफर बेहद प्रेरणादायक है। गुजरात के वडनगर के एक साधारण परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की उनकी यात्रा दुनिया भर के नेताओं के लिए मिसाल है।

Pm modi fame: भारत की तेज आर्थिक रफ्तार की भी तारीफ

पूर्व UNEP प्रमुख ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस समय लगभग 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जो दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर है। उनके मुताबिक, मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि भारत में आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर सड़क नेटवर्क और बड़े स्तर पर सौर एवं जल विद्युत परियोजनाएं तेजी से विकसित हुई हैं।

Pm modi fame: ‘भारत के हर राज्य में दिखता है विकास’

सोलहाइम ने प्रधानमंत्री मोदी को “हरित विकास का संरक्षक” बताते हुए भारत की पर्यावरण और नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत के लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है और हर जगह विकास साफ दिखाई देता है। उन्होंने गुजरात के विशाल सोलर पार्क और आंध्र प्रदेश में चल रहे बड़े सौर, पवन और जल विद्युत प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक भारत ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हिंदू राष्ट्रवाद और अल्पसंख्यकों पर भी कही बड़ी बात

Pm modi fame: अपने लेख में एरिक सोलहाइम ने यह भी कहा कि भारत में हिंदू राष्ट्रवाद एक बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुका है और बीजेपी को समाज के अलग-अलग वर्गों से समर्थन मिला है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत के भविष्य की असली परीक्षा यह होगी कि विकास के साथ मुस्लिम समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। सोलहाइम ने अंत में कहा कि भारत और नॉर्वे के रिश्ते मजबूत होने से दोनों देशों को आर्थिक और रणनीतिक स्तर पर फायदा मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें: लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments