Home » Foreign Affairs » भारत-फ्रांस रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

भारत-फ्रांस रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने फ्रांस के नीस शहर में संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप्स, इनोवेशन कंपनियों और वेंचर कैपिटल फंड्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।

भारत-फ्रांस संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के देश आपस में व्यापार और रणनीतिक साझेदारी करते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ हितों से नहीं, बल्कि साझा सोच और साझा भविष्य के विजन से संचालित होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता भी इसी तरह का है।

PM Modi France Visit: विश्वास और साझा मूल्यों पर टिका है रिश्ता

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध केवल कूटनीतिक सहयोग तक सीमित नहीं हैं। यह रिश्ता जुड़ाव, विश्वास, नवाचार, प्रेरणा और साझा मूल्यों पर आधारित है। इसी मजबूत नींव पर दोनों देशों ने पिछले कुछ वर्षों में कई नई पहल शुरू की हैं और वैश्विक चुनौतियों का मिलकर समाधान खोजने का प्रयास किया है।

PM Modi France Visit: नवाचार के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस हमेशा महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक साथ खड़े रहे हैं। अब दोनों देश स्टार्टअप, इनोवेशन और तकनीक के क्षेत्र में भी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मैक्रों का जताया आभार

PM Modi France Visit: पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रपति मैक्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि ‘भारत इनोवेट्स’ जैसी महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत फ्रांस के साथ मिलकर की जा रही है। उन्होंने इसे दोनों देशों के मजबूत और भविष्य-केंद्रित संबंधों का प्रतीक बताया।

 

 

यह भी पढ़े: चढ़ावे के बंटवारे को लेकर मंदिर में बवाल, बुजुर्ग पुजारी पर बरसीं लाठियां