Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सोना खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के असर पर की चर्चा

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सोना खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के असर पर की चर्चा

मन की बात में PM मोदी की सोना-ईंधन बचत अपील

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित हुए ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में देशवासियों से की गई अपनी अपीलों के प्रभाव पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि वह देश के हर नागरिक के आभारी हैं, क्योंकि लोगों ने उनकी अपील को केवल सुना ही नहीं बल्कि उस पर अमल करते हुए अपना सहयोग भी दिया है।उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने अपने अनुभव उनके साथ साझा किए हैं। कई लोगों ने यह फैसला लिया है कि वे घर के विवाह समारोहों में सोना नहीं खरीदेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो वे पुराने सोने को ही रिसाइकल करके नए गहने बनवाएंगे।

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि कई लोगों ने कार पूलिंग को अपनाने के अपने अनुभव साझा किए हैं। अब एक ही दिशा में जाने वाले लोग अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करने के बजाय साथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि देशवासी मिलकर हर चुनौती का सामना कर रहे हैं।

वैश्विक संकट के बीच की थी अपील

बता दें कि ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव से पैदा हुए वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से कुछ समय के लिए पेट्रोल-डीजल की बचत करने, एक साल तक सोना खरीदने से बचने और कार पूलिंग को बढ़ावा देने की अपील की थी।रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इन्हीं अपीलों के असर और लोगों की भागीदारी के बारे में जानकारी दी।

विवाह में सोना नहीं खरीदने का लिया फैसला

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने लोगों से अपील की थी कि जहां तक संभव हो, कुछ समय के लिए सोना खरीदने से बचें। उन्होंने विदेश में छुट्टियां मनाने से बचने और कार पूलिंग को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया था।इसके अलावा उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती को कम करने, खेतों की सुरक्षा करने और प्राकृतिक खाद के अधिक से अधिक इस्तेमाल की अपील की थी।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें कई परिवारों के संदेश मिले हैं, जिनमें लोगों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने तय किया है कि इस बार घर के विवाह कार्यक्रमों में सोना नहीं खरीदेंगे। अगर जरूरत होगी तो वे पुराने सोने से ही नए आभूषण तैयार करवा लेंगे।

Mann Ki Baat: योग दिवस पर भी की चर्चा

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जून महीने में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया भर में 2500 से अधिक स्थानों पर योग से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।उन्होंने कहा कि योग को लेकर दुनियाभर में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और यह भारत की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पीएम मोदी ने जून महीने में देश को मिली सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि जून में देश ने ऐसी कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनसे हर भारतीय को गर्व महसूस होता है। ये उपलब्धियां देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल ही में उन्हें कोलकाता में आयोजित नौसेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के बेड़े में तीन नए जहाज शामिल किए गए।उन्होंने कहा कि INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने इसे देश की रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढे़…केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: गूगल सर्च से सामने आई हत्या की पूरी साजिश!