PM MODI MEETING: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बैठक में भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने के साथ रक्षा, समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।
एयरपोर्ट पर स्वागत से पीएम मोदी हुए भावुक
बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत करने के विशेष भाव की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि राष्ट्रपति का स्वयं स्वागत के लिए आना उनके लिए बेहद गर्मजोशी और आत्मीयता से भरा क्षण था।
PM MODI MEETING: 2018 की रणनीतिक साझेदारी की होगी समीक्षा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2018 में दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिला है। इस यात्रा के दौरान दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने तथा अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।
प्रम्बानन मंदिर परिसर का भी करेंगे दौरा
वार्ता के अलावा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल प्रम्बानन हिंदू मंदिर परिसर का दौरा करेंगे। दोनों नेता मंदिर परिसर के संरक्षण और पुनर्स्थापन कार्य की शुरुआत की भी घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगी।
PM MODI MEETING: तीन देशों की यात्रा का पहला पड़ाव
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जकार्ता पहुंचे, जहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। यह इंडोनेशिया की उनकी चौथी यात्रा है, लेकिन व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनने के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएंगे।
ये भी पढ़े… दिल्ली में हरियाली का महाअभियान! अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ








