Home » Diplomacy » 10 जून को PM मोदी रचेंगे नया इतिहास, टूट जाएगा जवाहरलाल नेहरू का बड़ा रिकॉर्ड, जानिए विस्तार से…

10 जून को PM मोदी रचेंगे नया इतिहास, टूट जाएगा जवाहरलाल नेहरू का बड़ा रिकॉर्ड, जानिए विस्तार से…

PM MODI NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 10 जून 2026 को भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। इस दिन वह लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले नेता बन जाएंगे। इसके साथ ही वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

नेहरू का रिकॉर्ड होगा पीछे

नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 10 जून 2026 तक उनका लगातार कार्यकाल 4,399 दिनों का हो जाएगा। वहीं, आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बने जवाहरलाल नेहरू का लगातार कार्यकाल 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक 4,398 दिनों का रहा था।

PM MODI NEWS: लगातार कार्यकाल में शीर्ष नेताओं में शामिल

लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने के मामले में नेहरू के बाद मोदी दूसरे स्थान पर थे, लेकिन 10 जून को वह शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। इस सूची में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi), मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) और अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) भी शामिल हैं।

अलग रही मोदी और नेहरू की राजनीतिक यात्रा 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेहरू और मोदी की राजनीतिक सोच तथा कार्यशैली में बड़ा अंतर रहा है। नेहरू को भारत की धर्मनिरपेक्ष राजनीति का प्रमुख चेहरा माना जाता है, जबकि नरेंद्र मोदी ने विकास, सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अपनी राजनीति का प्रमुख आधार बनाया।

PM MODI NEWS: भाजपा ने गिनाई राजनीतिक चुनौतियां

भाजपा नेताओं का कहना है कि नेहरू ऐसे दौर में प्रधानमंत्री बने थे, जब कांग्रेस का राजनीतिक प्रभुत्व था और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत विपक्ष मौजूद नहीं था। वहीं मोदी ने प्रतिस्पर्धी राजनीतिक माहौल में पहले गुजरात में लगातार चुनावी सफलताएं हासिल कीं और बाद में 2014 में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर केंद्र की सत्ता तक पहुंचाया।

मोदी सरकार के 12 वर्षों के प्रमुख फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भी पूरे हो चुके हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनका व्यापक राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव पड़ा। प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। नोटबंदी के तहत 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर किया गया। अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म किया गया और राज्य का पुनर्गठन किया गया। आयुष्मान भारत योजना के जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवरेज का विस्तार किया गया। नीति आयोग का गठन कर योजना आयोग की जगह नई संस्थागत व्यवस्था लागू की गई।अग्निपथ योजना के तहत सशस्त्र बलों में नई भर्ती प्रणाली शुरू की गई।

10 जून का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जब वह लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

ये भी पढ़े… जेईई एडवांस्ड के 1.79 लाख छात्रों का पर्सनल डेटा लीक! IIT रुड़की के बयान से मचा हड़कंप