Home » नई दिल्ली » किसान हाजी नाजिम ने की PM मोदी की तारीफ बोले- ‘प्रधानमंत्री के विदेश दौरों से बढ़ेगी किसानों की आमदनी’

किसान हाजी नाजिम ने की PM मोदी की तारीफ बोले- ‘प्रधानमंत्री के विदेश दौरों से बढ़ेगी किसानों की आमदनी’

किसान हाजी नाजिम ने की PM मोदी की तारीफ

PM Modi News: भारत की वैश्विक पहचान हमेशा से एक कृषि प्रधान देश के रूप में रही है। इसी संदर्भ में पुणे के प्रगतिशील किसान हाजी नाजिम शेख ने प्रधानमंत्री के वैश्विक प्रयासों की सराहना करते हुए एक सकारात्मक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरों पर जाते हैं और भारतीय कृषि, किसानों तथा कृषि उत्पादों की बात करते हैं, तो इससे पूरी दुनिया में एक सकारात्मक संदेश जाता है।

भारत को हमेशा कृषि प्रधान देश माना गया 

किसान हाजी नाजिम शेख ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारत को हमेशा कृषि प्रधान देश माना जाता है। कृषि प्रधान देश के प्रधानमंत्री जब भी दूसरे देशों में जाते हैं, वे कृषि की बात करते हैं और किसानों की फिक्र करते हैं। इससे भविष्य में किसानों को जरूर लाभ मिलेगा और उनकी आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अनाज को लेकर पूरी दुनिया में अफरातफरी की स्थिति रहती है। मेरा मानना है कि उस हालात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास जरूर सफल होंगे। वैश्विक मंचों पर भारत के बढ़ते प्रभाव और देश के पारंपरिक खान-पान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की भी जमीनी स्तर पर सराहना हो रही है। पुणे के किसान हाजी नाजिम शेख ने मोटे अनाज यानी ‘मिलेट्स’ (जैसे बाजरा, ज्वार और रागी) को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के विजन की जमकर तारीफ की है।

PM Modi News: वैश्विक मंचों पर हमेशा भारत की बात रखी

शेख ने कहा कि पीएम मोदी के ठोस प्रयासों के कारण ही आज भारत का यह पारंपरिक और पौष्टिक आहार दुनिया भर के लोगों की डाइनिंग टेबल तक पहुंच सका है। किसान हाजी नाजिम शेख ने कहा कि पीएम मोदी ने वैश्विक मंचों पर हमेशा भारत की बात रखी है। इसी प्रयास के परिणाम स्वरूप संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स (मोटा अनाज) वर्ष’ घोषित किया। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को ही जाता है।

ये भी पढ़े… दीपक हत्याकांड के आरोपियों को योगी की पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments