PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच करीब 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। रक्षा, समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, डिजिटल भुगतान, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में हुए इन समझौतों को भारत की विदेश नीति और रणनीतिक हितों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल निर्यात से रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा
इंडोनेशिया ने भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने पर सहमति जताई। यह सौदा भारत के रक्षा निर्यात को नई मजबूती देगा और भारत को हथियार आयातक से निर्यातक देशों की श्रेणी में और मजबूत करेगा।
PM Modi Visit: सबांग पोर्ट से मलक्का स्ट्रेट पर रणनीतिक बढ़त
दोनों देशों ने इंडोनेशिया के सबांग बंदरगाह के विकास पर सहमति बनाई। मलक्का जलडमरूमध्य के निकट स्थित यह बंदरगाह भारत के लिए सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री निगरानी और नौसैनिक क्षमता को मजबूती मिलेगी।
क्रिटिकल मिनरल्स और डिजिटल सहयोग पर भी फोकस
भारत इंडोनेशिया में निकल और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में निवेश करेगा, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन और स्टील उद्योग की सप्लाई चेन मजबूत होगी। इसके अलावा दोनों देशों ने UPI को इंडोनेशिया की भुगतान प्रणाली से जोड़ने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग तकनीक और उच्च शिक्षा सहयोग पर भी सहमति बनाई।
PM Modi Visit: प्रम्बानन मंदिर संरक्षण और सांस्कृतिक रिश्तों को नई दिशा
प्रधानमंत्री मोदी ने योग्यकर्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया। भारत इस ऐतिहासिक मंदिर के संरक्षण में सहयोग करेगा। साथ ही रवींद्रनाथ टैगोर की इंडोनेशिया यात्रा की 100वीं वर्षगांठ को संयुक्त रूप से मनाने का भी निर्णय लिया गया। पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतंग अदिपूर्णा’ से भी सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़े… 2 दिन का गजकेसरी योग चमकाएगा किस्मत! इन 5 राशियों पर होगी धन और नौकरी की बरसात








