PM MODI VISIT: नरेंद्र मोदी और उल्फ क्रिस्टरसन के बीच स्वीडन के गुटेनबर्ग में हुई द्विपक्षीय वार्ता ने भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती दी है। दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को “रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई। बैठक में स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया, स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस भी मौजूद रहीं। उन्होंने स्वीडन के राजा और रानी की ओर से शुभकामनाएं दीं।
कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
दोनों देशों के नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा, अंतरिक्ष, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज आर्थिक प्रगति, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार और आधुनिक बुनियादी ढांचे का उल्लेख करते हुए स्वीडिश कंपनियों को भारत में निवेश बढ़ाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने “मेक इन इंडिया”, राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में मौजूद अवसरों पर भी जोर दिया।
PM MODI VISIT: भारत-ईयू साझेदारी पर भी फोकस
बैठक के दौरान भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी और हालिया मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से पैदा हुए नए अवसरों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने कहा कि इससे व्यापार और तकनीकी सहयोग को नई गति मिलेगी।
वैश्विक मुद्दों पर साझा सोच
दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने और मजबूत सप्लाई चेन, टिकाऊ परिवहन तथा ग्रीन ट्रांजिशन पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करने के लिए स्वीडिश नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।
ये भी पढ़े… ईरान पर मंडराया महायुद्ध का खतरा! नेतन्याहू-ट्रंप की सीक्रेट सैन्य बैठक से दुनिया में हलचल








