Home » राजनीति » धर्मेंद्र प्रधान को दूसरे मंत्रालय में भेजने का प्रस्ताव आया, लेकिन CJP इस्तीफे की मांग पर डटी रही: रिपोर्ट का दावा

धर्मेंद्र प्रधान को दूसरे मंत्रालय में भेजने का प्रस्ताव आया, लेकिन CJP इस्तीफे की मांग पर डटी रही: रिपोर्ट का दावा

प्रधान का विभाग बदलने का प्रस्ताव ठुकराया

Pradhan Resignation: पिछले हफ्ते दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा था। इसी दौरान केंद्र सरकार ने गतिरोध खत्म करने के लिए CJP के सामने पहला प्रस्ताव रखा था। इसमें धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय की जिम्मेदारी देने की बात कही गई थी।एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि CJP और केंद्र सरकार के बीच हुई बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह प्रस्ताव रखा था।

CJP ने प्रस्ताव को नहीं किया स्वीकार

सूत्रों के अनुसार, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने बातचीत के दौरान सुझाव दिया कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी अन्य मंत्रालय में भेज दिया जाए, ताकि विवाद खत्म हो सके।हालांकि, CJP की ओर से बातचीत कर रहे सौरभ दास और आशुतोष रांका ने इस प्रस्ताव को साफ तौर पर अस्वीकार कर दिया।

इस्तीफे की मांग पर अड़ी रही CJP

CJP का कहना था कि उनकी मांग सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है और इससे कम किसी भी समाधान को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया से उभरे इस संगठन ने स्पष्ट कर दिया था कि प्रदर्शनकारी केवल इस्तीफे से ही संतुष्ट होंगे।सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने CJP को बताया कि किसी मंत्री को हटाना या उनका विभाग बदलना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है।

प्रदर्शनकारियों की नाराजगी का था डर

सूत्रों के अनुसार, CJP की ओर से बातचीत करने वाले प्रतिनिधियों का मानना था कि यदि वे इस्तीफे से कम किसी प्रस्ताव पर सहमत हो जाते हैं, तो आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों के बीच भारी नाराजगी फैल सकती है।उधर, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कहा था कि केवल धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलने से न तो छात्र संतुष्ट होंगे और न ही विपक्ष।रिपोर्ट के मुताबिक, CJP और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बातचीत के तीसरे दौर से कुछ घंटे पहले, शनिवार दोपहर धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।उनके इस्तीफे के बाद CJP ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान कर दिया।

ये भी पढ़ें…अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस गांदरबल में पलटी, 39 श्रद्धालु घायल