Home » राजनीति » प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की मुलाकात पर सियासी हलचल, भाजपा ने दी नसीहत

प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की मुलाकात पर सियासी हलचल, भाजपा ने दी नसीहत

 Prashant Kishor Meeting:

Prashant Kishor Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इसकी वजह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता सुनेत्रा पवार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात है। इस मुलाकात के बाद राज्य की सत्तारूढ़ महायुति सरकार की प्रमुख सहयोगी भाजपा ने एनसीपी को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि गठबंधन में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे सहयोगी दलों के बीच अविश्वास पैदा हो या महायुति की एकजुटता पर सवाल उठें।

Prashant Kishor Meeting: क्या है पूरा मामला-

हाल ही में बिहार के एक उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने भाजपा उम्मीदवार को हराया था। इसके बाद उनका मुंबई स्थित सुनेत्रा पवार के सरकारी आवास ‘देवगिरि’ पहुंचना राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया।एनसीपी पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं की मुलाकात की पुष्टि की है, लेकिन बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Prashant Kishor Meeting: पहले भी हो चुकी है मुलाकात-

यह सुनेत्रा पवार और प्रशांत किशोर की दूसरी मुलाकात बताई जा रही है। पहली मुलाकात के बाद पार्थ पवार ने कहा था कि प्रशांत किशोर उनके परिवार के पुराने परिचित हैं। इसी वजह से दोनों की मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं।

भाजपा ने गठबंधन धर्म निभाने की दी सलाह-

भाजपा ने इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह किसी भी दल का आंतरिक मामला हो सकता है, लेकिन महायुति का हिस्सा रहते हुए ऐसे कदमों से बचना चाहिए जिनसे सहयोगी दलों के बीच संदेह या भ्रम की स्थिति पैदा हो।पार्टी ने कहा कि महायुति के सभी घटक दलों को गठबंधन की मर्यादा और आचार संहिता का पालन करना चाहिए। फिलहाल, इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति और महायुति के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं

यह भी पढ़े- प्रियंका चतुर्वेदी का अमित शाह पर बड़ा हमला, पूछा- ‘युवाओं को देश विरोधी क्यों कहा गया?’