Provisional Answer Key 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS) 2026 का आयोजन 2 अगस्त 2026 को कराया था। अब आयोग ने इस परीक्षा की Provisional Answer Key जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
Provisional Answer Key 2026: आंसर की के सहारे करें प्रश्नों का मिलान-
UPSC CMS की सामान्य चिकित्सा और बाल चिकित्सा (सीरीज-A) तथा सर्जरी, स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान, PSM (सीरीज-B) की आंसर की एक साथ उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड कर अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
Provisional Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें Provisional Answer Key-
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS) 2026 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की 2026 की सहायता से प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार यह अनुमान लगा सकते हैं कि परिणाम में उन्हें कितने अंक मिल सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें
यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जाम की आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर What’s New में Provisional Answer Key: Combined Medical Services Examination, 2026 पर क्लिक करें।
अब नए पेज पर पेपर के अनुसार आंसर की के PDF लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी, जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
कब आएगा UPSC का परिणाम-
सूत्रों के अनुसार, आंसर की जारी होने के बाद आयोग जल्द ही UPSC CMS 2026 का परिणाम जारी करेगा। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, केवल वही परीक्षा के अगले चरण Personality Test के लिए योग्य माने जाएंगे। पर्सनैलिटी टेस्ट 100 अंकों का होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से 1,358 पदों पर भर्ती की जाएगी।








