Home » पंजाब » लुधियाना में ‘कार चोर’ का कहर, पुलिस से बचने के चक्कर में 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

लुधियाना में ‘कार चोर’ का कहर, पुलिस से बचने के चक्कर में 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

लुधियाना में कार सवार ने 7 वाहनों को मारी टक्कर
Spread the love

Punjab News: लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया, जब पुलिस से बचने की कोशिश में एक कार चोर ने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार सफेद मारुति सुजुकी बलेनोकार चला रहे आरोपी ने भागने के दौरान करीब सात वाहनों को टक्कर मार दी और अंत में बिजली के खंभे से टकराकर पकड़ा गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने वाहन ट्रैक कर बिछाया जाल

जानकारी के मुताबिक, शिमलापुरी क्षेत्र से एक सफेद बलेनो कार चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन को ट्रैक कर जाल बिछाया। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे जैसे ही पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, चालक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी संकरी गलियों और दशहरा ग्राउंड के पास कार को तेजी से भगाने लगा, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

टक्कर के बाद एक्टिवा गिरी हुई।

7 वाहनों को मारी टक्कर

भागने के दौरान आरोपी ने:

* एक बुलेट और एक 100cc बाइक को जोरदार टक्कर मारी

* दो एक्टिवा और एक ऑटो को चपेट में लिया

* सड़क किनारे खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया

इसके बाद बेकाबू कार एक घर की दीवार तोड़ते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा बीच से टूट गया।

वीडियो में दिखी दहशत

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो बाइक पर सवार पुलिसकर्मी संदिग्ध कार का पीछा कर रहे हैं। पुलिस को सामने देख आरोपी ने अचानक गाड़ी को बैक गियर में डाल दिया और पीछे खड़ी कई बाइकों को कुचल दिया। वीडियो में मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं। आरोपी ने बार-बार गाड़ी को आगे-पीछे कर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। आखिरकार, कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस टीम ने दशहरा ग्राउंड के पास आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस चोरी की कार का पीछा कर रही थी और आरोपी ने बचने के लिए कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस चोरी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़े… लखनऊ में बोले केशव मौर्य- ‘2027 में सपा और 2029 में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ’

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments