QS Ranking 2027: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT Delhi) ने QS World University Ranking 2027 में भारत के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। संस्थान ने वैश्विक स्तर पर 118वीं रैंक हासिल की है। पिछले वर्ष IIT दिल्ली 123वें स्थान पर था, जबकि QS World University Ranking 2024 में उसकी रैंक 197 थी। लगातार सुधार के साथ IIT दिल्ली ने किसी भारतीय संस्थान द्वारा हासिल की गई अब तक की सर्वोच्च वैश्विक रैंक की बराबरी कर ली है।
QS Ranking 2027: IIT दिल्ली के डीन ने क्या कहा-
IIT दिल्ली के डीन (Planning and Ranking Cell) प्रो. सोमनाथ बैद्य रॉय ने कहा कि संस्थान विश्वस्तरीय और किफायती तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नया पाठ्यक्रम, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ता अंतरराष्ट्रीय सहयोग आने वाले वर्षों में संस्थान की गुणवत्ता और वैश्विक प्रभाव को और मजबूत करेगा। उनके अनुसार रैंकिंग कोई अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि बेहतर कार्यों का स्वाभाविक परिणाम है।
QS Ranking 2027: दिल्ली दुनिया की टॉप-10 यूनिवर्सिटीज-
QS World University Ranking 2027 में दुनिया की शीर्ष 10 यूनिवर्सिटीज में शामिल संस्थान इस प्रकार हैं:
1. MIT (अमेरिका)
2. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका)
3. इंपीरियल कॉलेज लंदन (यूके)
4. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूके)
5. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका)
6. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यूके)
7. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका)
8. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) (यूके)
9. ETH ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
10. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (सिंगापुर)
QS Ranking 2027: QS Ranking 2027 में भारत की 52 यूनिवर्सिटीज शामिल-
QS World University Ranking 2027 में भारत की 52 यूनिवर्सिटीज को स्थान मिला है। इसके साथ ही भारत दुनिया का पांचवां सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला उच्च शिक्षा तंत्र (Higher Education System) बन गया है। यह भारतीय शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
भारतीय संस्थानों का प्रदर्शन-
आईआईटी दिल्ली के बाद भारतीय संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे 134वें स्थान पर । इसके अलावा IIT मद्रास को 170वीं, IIT खड़गपुर को 205वीं और IIT कानपुर को 221वीं रैंक मिली है।
शीर्ष भारतीय संस्थानों की रैंकिंग-
संस्थान वैश्विक रैंक-
IIT दिल्ली 118
IIT बॉम्बे 134
IIT मद्रास 170
IIT खड़गपुर 205
IIT कानपुर 221
DU और JNU की रैंकिंग में भी सुधार-
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने पिछले वर्ष की 328वीं रैंक से सुधार करते हुए 322वीं रैंक हासिल की है। वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) भी 558वें स्थान से आगे बढ़कर 555वें स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय संस्थानों में JNU को 15वीं रैंक मिली है।
जामिया मिलिया इस्लामिया ने लगाई बड़ी छलांग-
जामिया मिलिया इस्लामिया ने QS Ranking 2027 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय ने 761-770 रैंक बैंड से सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर 686वीं रैंक हासिल की है। भारतीय संस्थानों में जामिया को 20वीं रैंक मिली है।
18 भारतीय विश्वविद्यालयों ने हासिल की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग-
QS World University Ranking 2027 में जामिया मिलिया इस्लामिया, JNU, BITS पिलानी, VIT, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और शूलिनी विश्वविद्यालय समेत कुल 18 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी अब तक की सर्वोच्च वैश्विक रैंकिंग हासिल की है। यह भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों की बढ़ती वैश्विक पहचान का संकेत माना जा रहा है।
Written by – ADARSH KATHANE
यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म: वर्साय में ट्रम्प का ऐलान, पजशकियान ने किया डिजिटल साइन, ऐतिहासिक समझौता लागू







