Raghav Chadha Viral Video: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वह ईमानदारी, पार्टी के प्रति निष्ठा और खुद को “खरीदा न जा सकने वाला” नेता बताते नजर आ रहे हैं।
पुराने बयान बने चर्चा का विषय
वायरल क्लिप्स में राघव चड्ढा कहते दिखते हैं कि “आज तक वह रकम नहीं बनी जो मुझे और मेरी पार्टी को खरीद सके।” एक अन्य वीडियो में उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए ‘वॉशिंग मशीन’ वाली टिप्पणी भी की थी, जो अब फिर चर्चा में है।
Raghav Chadha Viral Video: सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स उनके पुराने बयानों को मौजूदा राजनीतिक फैसले से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे “यू-टर्न” करार दिया, तो कुछ ने राजनीति में दल-बदल की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई।
यूजर्स ने जमकर किए कमेंट
एक यूजर ने उनके वीडियो देखकर लिखा जिस थाली में खाया, उसी में छेद कर दिया. दूसरे ने कहा ऐसे आदमी पर कोई भरोसा नहीं करेगा. एक और यूजर ने तंज करते हुए लिखा वाशिंग मशीन में आप भी धुल गए राघव चड्ढा जी. तो वहीं कुछ लोगों ने राजनीति में दल-बदल को लेकर भी अपनी नाराजगी जताई.
एक यूजर ने लिखा जिस पार्टी से नेता जीते हैं, उसी में पूरा कार्यकाल रहना चाहिए नहीं तो इस्तीफा देना चाहिए. वहीं एक यूजर ने शायराना अंदाज में लिखा, वह आए थे तवायफों के कोठे बंद करवाने, सिक्कों की खनक देखकर खुद ही मुजरा कर बैठे. वहीं एक और यूजर कमेंट कर कहता है दल-बदलू नेता किसी के नहीं हो सकते.
Raghav Chadha Viral Video: वो रकम नहीं बनी जो राघव चड्ढा को…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो में राघव चड्ढा कहते नजर आते हैं कि आज तक वह रकम नहीं बनी और वह शख्स पैदा नहीं हुआ जो मुझे, आम आदमी और पार्टी अरविंद केजरीवाल को खरीद सके. वहीं एक दूसरे वीडियो में वह बीजेपी पर तंज कसते हुए कहते हैं कि यह एक वॉशिंग मशीन है, जिसमें भ्रष्टाचारी डालो और दूसरी तरफ क्लीन चिट निकलती है. एक और क्लिप में वह बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें राजनीति में कदम-कदम पर सिखाया और आगे बढ़ाया.
राजनीति में बयान बनते हैं रिकॉर्ड
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि राजनीति में दिए गए बयान लंबे समय तक नेताओं का पीछा करते हैं और परिस्थितियां बदलने पर वही बयान नई बहस को जन्म देते हैं।
Raghav Chadha Viral Video: मुद्दा बना ट्रेंडिंग टॉपिक
फिलहाल, राघव चड्ढा से जुड़े ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
ये भी पढ़े… भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर हस्ताक्षर पर पीएम लक्सन बोले – खुलने वाला है नया आर्थिक अध्याय?








