Home » राजनीति » राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, “पार्टी अब भ्रष्ट हाथों में”

राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, “पार्टी अब भ्रष्ट हाथों में”

Raghav chadhha: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा ने अपनी ही पुरानी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज AAP में ईमानदार और मेहनती लोगों के लिए कोई जगह नहीं बची है। चड्ढा ने सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अब गलत दिशा में जा रही है।

एक-एक करके नेता छोड़ रहे AAP

राघव चड्ढा ने कहा कि जो लोग कभी बड़ी उम्मीदों के साथ AAP से जुड़े थे, अब वही लोग पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। उनके मुताबिक, पार्टी का माहौल ऐसा हो गया है कि सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता खुद को अलग महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि लगातार नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें अब इसमें भविष्य नजर नहीं आता।

Raghav chadhha: “AAP अब भ्रष्ट और समझौतावादी हो चुकी”

चड्ढा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि संविधान हर जनप्रतिनिधि को यह अधिकार देता है कि अगर पार्टी गलत रास्ते पर जा रही हो, तो उसे छोड़ दिया जाए। यही वजह है कि एक साथ सात सांसदों ने AAP से दूरी बना ली।

Raghav chadhha: ‘डर नहीं, निराशा और गुस्से में छोड़ी पार्टी’

AAP नेताओं के आरोपों पर जवाब देते हुए चड्ढा ने साफ कहा कि उन्होंने डर के कारण नहीं, बल्कि निराशा और गुस्से में पार्टी छोड़ी है। उनके मुताबिक, पार्टी के अंदर का माहौल अब ऐसा हो गया है कि वहां काम करना मुश्किल हो गया था।

‘शीशमहल पार्ट 2’ बना हार की वजह?

Raghav chadhha: राघव चड्ढा ने दिल्ली की राजनीति पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि “शीशमहल पार्ट 2” जैसी चीजें ही चुनाव हार की वजह बनीं। उन्होंने कहा कि AAP को इन मुद्दों पर गंभीरता से आत्ममंथन करना चाहिए, वरना आगे और नुकसान हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें: AAP में बड़ा सियासी भूचाल, 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति से मिलेंगे CM मान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments