Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मायावी ग्रह राहु साल 2026 में नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। वर्तमान में राहु शनि की राशि कुंभ में स्थित शतभिषा नक्षत्र में विराजमान हैं। 23 नवंबर 2025 को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले राहु 2 अगस्त 2026 को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। खासतौर पर तीन राशियों के जातकों को करियर, धन और भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशि: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान नवम भाव पर राहु का प्रभाव रहेगा, जिससे अचानक सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, हालांकि स्थानांतरण (ट्रांसफर) के योग भी बन सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे और करियर में तेज़ी से प्रगति हो सकती है।
Rahu Gochar 2026: वृश्चिक राशि: सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि
वृश्चिक राशि के जातकों को राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और नया घर या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस अवधि में ‘ॐ रां राहवे नमः’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप शुभ माना गया है।
Rahu Gochar 2026: मीन राशि: विदेश से जुड़े मामलों में मिलेगा लाभ
मीन राशि के लोगों के लिए राहु का यह गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है और धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि इस दौरान खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। संतुलित खर्च भविष्य में बेहतर लाभ दिला सकता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा यह गोचर
राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कई राशि जातकों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। हालांकि किसी भी ज्योतिषीय फलादेश को व्यक्तिगत कुंडली, दशा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही अंतिम माना जाता है।
नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और पारंपरिक गणनाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। खबर इंडिया इसकी सटीकता का निर्णय नहीं करता है।
यह भी पढे़ : राहु महादशा से पहले अपनाएं ये उपाय: घटेगा नकारात्मक असर, सपनों को मिल सकती है नई उड़ान ज्योतिषाचार्य की सलाह








