Home » मध्य प्रदेश » हिम्मत है तो US-India डील रद्द करके दिखाओ…’ राहुल गांधी का भोपाल में नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला

हिम्मत है तो US-India डील रद्द करके दिखाओ…’ राहुल गांधी का भोपाल में नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला

Rahul Gandhi attack: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस की ‘किसान महाचौपाल’ में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से “देश बेचने की डील” की है।

अमेरिका पर दबाव में मोदी सरकार का फैसला

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री पर एपस्टीन और अडाणी से जुड़े मामलों का दबाव है। इसी दबाव में उन्होंने हिंदुस्तान और किसानों का डेटा अमेरिका को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात रखने से रोका गया।

Rahul Gandhi attack
                       Rahul Gandhi attack

 

Rahul Gandhi attack: चीन की घुसपैठ पर बोलने नहीं दिया गया

राहुल गांधी ने कहा, “मैं लोकसभा में चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाना चाहता था, लेकिन मुझे बार-बार रोका गया। हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।”उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे का हवाला देते हुए कहा कि उनकी किताब में लिखा है कि चीनी घुसपैठ के वक्त सेना को सरकार ने अकेला छोड़ दिया था।

ट्रंप टैरिफ और भारत की चुप्पी पर सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया और अन्य देशों ने भी ऐसा किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की ओर से इस पर एक शब्द भी नहीं बोला गया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो अमेरिका के साथ हुई डील को रद्द करके दिखाएं।

Rahul Gandhi attack: खड़गे का हमला: ‘सरेंडर मोदी’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी ने किसानों के साथ छल किया और देश को बेच दिया।
खड़गे ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी कांग्रेस शासन में पैदा हुए हैं, इसलिए उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए।

Rahul Gandhi attack
                              Rahul Gandhi attack

 किसान महाचौपाल में हंगामा, पुलिस से झड़प

भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर एंट्री और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते कई मार्गों पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ये भी पढ़े… रोहतास में सड़क दुर्घटना में LIC कर्मी की दर्दनाक मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन