Home » मध्य प्रदेश » 9 महीने बाद फिर गूंजी राजा रघुवंशी की किलकारी, ग्यारस के दिन जन्म से परिवार ने माना ईश्वरीय संकेत

9 महीने बाद फिर गूंजी राजा रघुवंशी की किलकारी, ग्यारस के दिन जन्म से परिवार ने माना ईश्वरीय संकेत

9 महीने बाद फिर गूंजी राजा रघुवंशी की किलकारी, ग्यारस के दिन जन्म से परिवार ने माना ईश्वरीय संकेत

Raja Raghuvanshi: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के महीनों बाद अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने शोक में डूबे परिवार को नई उम्मीद दे दी है। परिवार में जन्मे एक नवजात को लेकर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। परिजन इसे महज एक जन्म नहीं, बल्कि राजा की वापसी मान रहे हैं राजा रघुवंशी की हत्या के करीब 9 महीने बाद उनके बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस बच्चे के आने से पूरे परिवार में फिर से रौनक लौट आई है। घर, जो लंबे समय से शोक में डूबा था, अब किलकारियों से गूंज रहा है।

हमारा राजा वापस आ गया – मां का भावुक बयान

राजा की मां उमा रघुवंशी इस पल को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहीं। उनका कहना है कि बच्चे को देखकर उन्हें अपने बेटे की ही झलक दिखाई देती है। परिवार ने नवजात का नाम भी ‘राजा’ रखा है और उसे उसी प्यार से पुकारा जा रहा है।

Raja Raghuvanshi:  ग्यारस का अनोखा संयोग बना चर्चा का विषय

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला पहलू है समय और दिन का अद्भुत मेल।राजा रघुवंशी की मौत ग्यारस के दिन दोपहर करीब 2:40 बजे हुई थी।वहीं नवजात का जन्म भी ग्यारस के दिन दोपहर 2:42 बजे हुआ।परिवार इस संयोग को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है।

Raja Raghuvanshi: पुजारी की भविष्यवाणी को परिवार ने बताया सच

परिजनों के अनुसार, राजा की तेहरवी के समय कामाख्या मंदिर के एक पुजारी ने कहा था कि राजा किसी न किसी रूप में वापस आएगा। अब जब यह बच्चा उसी परिवार में जन्मा है, तो इसे उस भविष्यवाणी का सच होना माना जा रहा है।

दर्दनाक हत्या से नई उम्मीद तक का सफर

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। हनीमून के दौरान हुई इस वारदात में उनकी पत्नी और अन्य आरोपियों पर गंभीर आरोप लगे थे। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया था।लेकिन अब इस बच्चे के जन्म ने उसी परिवार को एक नई उम्मीद और जीने की वजह दी है।इंसाफ की लड़ाई अब भी जारी हालांकि घर में खुशियों ने दस्तक दी है, लेकिन परिवार अब भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की है ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।

Raja Raghuvanshi: भावनाओं और आस्था का संगम बनी यह कहानी

यह कहानी सिर्फ एक जन्म की नहीं, बल्कि एक परिवार के दर्द, विश्वास और उम्मीद की है।जहां एक ओर गम की गहरी छाया थी… वहीं अब एक नई जिंदगी ने सब कुछ बदल दिया है।
परिवार के लिए यह बच्चा सिर्फ एक नवजात नहीं… बल्कि उनके राजा की लौटती हुई मुस्कान है।

ये भी पढ़े: केयरगिविंग सिर्फ मां की नहीं, पिता की भी जिम्मेदारी… संसद में राघव चड्ढा ने उठाया ‘पैटरनिटी लीव’ का बड़ा मुद्दा