Home » राजस्थान » बाड़मेर में बर्बरता: चैटिंग के शक में युवक को पीटा, पेशाब पिलाने की कोशिश

बाड़मेर में बर्बरता: चैटिंग के शक में युवक को पीटा, पेशाब पिलाने की कोशिश

Rajashthan news: राजस्थान के बाड़मेर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को सिर्फ एक लड़की से चैटिंग करने के शक में बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे अपमानित करते हुए पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने की भी कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

व्हाट्सएप चैटिंग बना विवाद की वजह

पुलिस के मुताबिक यह घटना 26 मार्च को शिव थाना क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पीड़ित के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की एक लड़की से व्हाट्सएप पर बातचीत हो रही थी, जिसे लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ और मामला हिंसा तक पहुंच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य के अनुसार, आरोपियों को शक था कि युवक के मोबाइल में लड़की की तस्वीरें हैं।

Rajashthan news: मारपीट के बाद किया अमानवीय व्यवहार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उसे जबरन पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने की कोशिश की गई। यह पूरी घटना बेहद अपमानजनक और दर्दनाक है।

वीडियो आया सामने, जांच जारी

Rajashthan news: इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक जमीन पर बैठा नजर आ रहा है और कुछ लोग उसका वीडियो बनाते हुए उसे जबरन गंदगी खिलाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

ये भी पढ़े: क्या बीजेपी के सत्ता में आने पर बनेगा अलग ‘गोरखालैंड’? अमित शाह ने बंगाल में साफ की स्थिति

Leave a Comment