Rajashthan news: राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अब सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार तेजी से पैर पसारता जा रहा है। जोधपुर, बाड़मेर और जालोर जैसे इलाके एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स के उत्पादन का बड़ा सेंटर बनते जा रहे हैं। लगातार पुलिस, ANTF और NCB की कार्रवाई के बावजूद नशे का यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब इस कारोबार में महिलाएं भी शामिल होने लगी हैं। ताजा मामला जोधपुर ग्रामीण इलाके के चामू थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने अवैध MDMA फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
महिला तस्कर के घर से मिला MDMA और केमिकल
जोधपुर ग्रामीण एसपी पीडी नित्या ने बताया कि पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चामू थाना क्षेत्र में चल रही एमडीएमए ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी महिला पप्पुदेवी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 340 ग्राम अवैध MDMA ड्रग्स बरामद की है। इसके अलावा ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
Rajashthan news: खास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत और वृताधिकारी औसियां हनुमानसिंह के निर्देशन में चामू थाना पुलिस ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांगसिंह नगर ठाडिया इलाके के एक मकान में अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर महिला आरोपी को पकड़ लिया।
Rajashthan news: बेटे की भूमिका भी जांच के घेरे में
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब मामले की आगे की जांच बालेसर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को शक है कि इस पूरे नेटवर्क में महिला का बेटा सुरेश विश्नोई भी शामिल हो सकता है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
लगातार बढ़ रहा सिंथेटिक ड्रग्स का नेटवर्क
Rajashthan news: राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पिछले कुछ समय से MDMA जैसे सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार तेजी से बढ़ा है। पुलिस लगातार फैक्ट्रियों और तस्करों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन मोटी कमाई के चलते यह नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Abdullah Azam को बड़ी राहत, दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा रद्द








