Home » जॉब - एजुकेशन » राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट रिजल्ट जारी, जाने कैसे करे डाउनलोड

राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट रिजल्ट जारी, जाने कैसे करे डाउनलोड

Rajasthan JET Result 2026:

Rajasthan JET Result 2026: राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET 2026) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। बता दें कि राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) की आधिकारिक वेबसाइट https://jetskrau2026.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर उम्मीदवारों को डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिसकी मदद से वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan JET Result 2026: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी-

राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र अपनी रैंक के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर राजस्थान के विभिन्न संस्थानों में एग्रीकल्चर एवं एलाइड साइंस से जुड़े यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्राम्स में प्रवेश ले सकेंगे।

Rajasthan JET Result 2026: ऑनलाइन लॉगिन के बाद देख सकेंगे रिजल्ट-

राजस्थान JET 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले jetskrau2026.com पर जाएं। इसके बाद लॉगिन डिटेल दर्ज कर Sign In बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा, जहां से आप इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इन कोर्सों में मिलेगा दाखिला-

स्नातक (UG) प्रोग्राम: बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (ऑनर्स) बागवानी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी, बीएससी (ऑनर्स) खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान, बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान, बीएफएससी (मत्स्य विज्ञान), बीटेक (डेयरी प्रौद्योगिकी) और बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी)।

स्नातकोत्तर (PG) प्रोग्राम: एमएससी कृषि, एमएससी बागवानी, एमएससी वानिकी तथा एमएससी सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान।

पीएचडी प्रोग्राम: पीएचडी कृषि, पीएचडी बागवानी तथा पीएचडी गृह विज्ञान/सामुदायिक विज्ञान विषयों में प्रवेश दिया जाएगा

यह भी पढ़े- Sheikh Hasina: मौत भी मंजूर, लेकिन अपने देश लौटूंगी… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर तक बांग्लादेश वापसी की तैयारी

Written By – ANUSHKA PANDEY