Home » राजनीति » दो साल में राज्यसभा सांसदों पर 262 करोड़ रुपये खर्च, RTI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

दो साल में राज्यसभा सांसदों पर 262 करोड़ रुपये खर्च, RTI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Rajya Sabha RTI Report:

Rajya Sabha RTI Report: सूचना का अधिकार (RTI) के तहत सामने आई एक रिपोर्ट में राज्यसभा सांसदों पर हुए खर्च को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान राज्यसभा सांसदों की सैलरी, भत्ते, यात्रा और अन्य सुविधाओं पर कुल 262 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इनमें से 151 करोड़ रुपये से अधिक राशि केवल भत्तों और रेल-हवाई यात्रा पर खर्च हुई।

Rajya Sabha RTI Report: 2024-25 में कितना हुआ खर्च-

RTI रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्यसभा सांसदों पर सरकारी खजाने से 98 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। इसमें 25 करोड़ रुपये से ज्यादा वेतन, करीब 8 करोड़ रुपये मेडिकल बिल, करीब 25 करोड़ रुपये यात्रा और 33 करोड़ रुपये से अधिक भत्तों पर खर्च किए गए।

Rajya Sabha RTI Report: 2025-26 में खर्च बढ़कर 163 करोड़ रुपये पहुंचा-

वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह खर्च बढ़कर 163 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इस दौरान सांसदों की सैलरी पर 44 करोड़ रुपये से ज्यादा, मेडिकल बिलों पर 9 करोड़ रुपये से अधिक, यात्रा पर 36 करोड़ रुपये और भत्तों पर 58 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए। एक वर्ष में कुल खर्च में लगभग 65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

21 तरह की सुविधाएं मिलती हैं सांसदों को-

यह जानकारी RTI कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर द्वारा दायर आवेदन के जवाब में राज्यसभा सचिवालय ने उपलब्ध कराई। सचिवालय के अनुसार, राज्यसभा सांसद 21 अलग-अलग मदों के तहत वेतन और सुविधाओं के पात्र होते हैं। इनमें वेतन, भत्ते, देश-विदेश यात्रा, मेडिकल सुविधा, कार्यालय खर्च, प्रिंटिंग एवं पब्लिकेशन, डिजिटल उपकरण, ईंधन, प्रोफेशनल सेवाएं, मरम्मत एवं रखरखाव, सब्सिडी तथा अन्य राजस्व व्यय शामिल हैं

यह भी पढ़े- अमित शाह बोले- शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल में फिर जिंदा हुआ ‘सोनार बांग्ला’ का आंदोलन