Breaking News
Home » मनोरंजन » ‘पेड्डी’ लॉन्च में बड़ा ब्लंडर, रामचरण ने बुमराह से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

‘पेड्डी’ लॉन्च में बड़ा ब्लंडर, रामचरण ने बुमराह से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

भोपाल इवेंट में रामचरण से हुई गलती, वीडियो वायरल

Ram Charan Apologizes: साउथ फिल्म स्टार रामचरण अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के लिए भोपाल पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी मौजूद रहीं। फिल्म के प्रमोशन को लेकर यह इवेंट बेहद खास और भव्य रहा, जिसमें फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की गईं।

भोपाल इवेंट में रामचरण से हुई गलती, वीडियो वायरल
भोपाल इवेंट में रामचरण से हुई गलती, वीडियो वायरल

क्रिकेटरों की तारीफ के दौरान हुई जुबानी गलती

इवेंट के दौरान रामचरण से भारतीय क्रिकेटरों के बारे में कुछ शब्दों में राय देने को कहा गया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को “लंबा और महान सफर”, महेंद्र सिंह धोनी को “शांत और कूल”, रोहित शर्मा को “हर किसी का पसंदीदा इंसान” और विराट कोहली को “फायर” कहा। लेकिन इसी दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए उनसे एक गलती हो गई, जिसमें उन्होंने उन्हें क्रिकेट की जगह फुटबॉल से जोड़ दिया।

मध्यप्रदेश की जगह मंच से कहा ‘बिहार’

कार्यक्रम के दौरान एक और गलती तब हुई जब रामचरण ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश को गलती से बिहार कह दिया। उन्होंने कहा “हमारे बिहार के लोग, मेरे आप साथ हो आप?” इस बयान के बाद वहां थोड़ी असहज स्थिति भी देखने को मिली।

वीडियो वायरल होने के बाद रामचरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ और उत्साह के कारण उनसे यह मानवीय भूल हो गई। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बुमराह का बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल के बड़े प्रशंसक हैं।

फैंस ने किया समर्थन और दिया सकारात्मक रिएक्शन

रामचरण की इस गलती के बाद भी उनके फैंस ने उनका समर्थन किया। कई लोगों ने कहा कि यह सिर्फ उत्साह में हुई एक छोटी सी भूल थी और इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि रामचरण ने बुमराह को फुटबॉल का लेजेंड बना दिया।

भोपाल इवेंट में रामचरण से हुई गलती, वीडियो वायरल
भोपाल इवेंट में रामचरण से हुई गलती, वीडियो वायरल

फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज और खासियत

फिल्म ‘पेड्डी’ एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें रामचरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। रामचरण की पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें… इंदौर में जल संकट: ‘पानी दो’ के नारों से सड़कों पर उतरे लोग, चक्काजाम से घंटों जाम में फंसे यात्री