Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए नई SIT का गठन कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए टीम में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और फॉरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने का निर्देश दिया है।
Ram Mandir Donation Case: UP सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष-
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार नई SIT गठित की गई है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है।
Ram Mandir Donation Case: तीन सदस्यीय SIT में शामिल हैं वरिष्ठ अधिकारी-
नई SIT की कमान लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस को सौंपी गई है। इसके अलावा टीम में अयोध्या रेंज के DIG सोमेन बर्मा और अयोध्या SSP गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया है।
SIT में CA और फॉरेंसिक ऑडिटर होंगे शामिल-
सुप्रीम कोर्ट ने जांच को और मजबूत बनाने के लिए SIT में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को शामिल करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने पांचवें सदस्य के रूप में फॉरेंसिक ऑडिटर को भी टीम में जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
दो हफ्ते में देनी होगी पहली रिपोर्ट-
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। कोर्ट ने SIT को दो हफ्ते के अंदर अपनी पहली स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
CJI ने निष्पक्ष जांच पर दिया जोर-
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष, तेज और बिना किसी भेदभाव के होनी चाहिए। कोर्ट ने सुनवाई को दो हफ्ते के लिए टाल दिया है।
यह भी पढ़े- CJP की सरकार को चेतावनी, समझौते के उल्लंघन का आरोप; FIR वापस नहीं हुई तो फिर शुरू होगा छात्र आंदोलन








