RAM MANDIR NEWS: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के बीच रिश्तेदारी होने का दावा किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा नेताओं ने लखनऊ और इटावा में एफआईआर दर्ज कराने की पहल की है।
हजरतगंज थाने पहुंचे सपा नेता
सपा नेता मनोज काका निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचे। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सांसद ने बिना किसी प्रमाण के भ्रामक और तथ्यहीन बयान देकर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।
RAM MANDIR NEWS: इटावा में भी दी गई तहरीर
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव समेत कई नेताओं और नगर पालिका सभासदों ने निशिकांत दुबे सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश यादव की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है।
सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय के पूर्व ड्राइवर टिन्नू यादव का नाम सामने आने के बाद निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि टिन्नू यादव और अखिलेश यादव रिश्तेदार हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच कथित फोन बातचीत से जुड़े कई पोस्ट भी वायरल हुए, जिन पर सपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
RAM MANDIR NEWS: सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि निशिकांत दुबे और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़े… राजेश चौधरी को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी कहीं टिकट कटने का संकेत तो नहीं?








