Home » उत्तर प्रदेश » रामपुर में कार आग हादसा निकला मर्डर केस: महिला सिपाही और बेटे की हत्या, पति गिरफ्तार

रामपुर में कार आग हादसा निकला मर्डर केस: महिला सिपाही और बेटे की हत्या, पति गिरफ्तार

Rampur Murder Case:

Rampur Murder Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में कार में आग लगने से महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की मौत का मामला अब हत्या का निकला है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस वारदात को खुद महिला के पति ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हादसा नहीं, सोची-समझी साजिश

25 फरवरी की रात स्वार-बाजपुर रोड पर कार में आग लगने से सिपाही लता और उनके बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे सड़क हादसा बताया गया था, लेकिन जांच में कई संदिग्ध बातें सामने आईं। आरोपी पति दान सिंह और उसका भाई रवि बार-बार अपने बयान बदल रहे थे, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार किए गए थे, जिससे यह मामला हत्या में बदल गया।

नशा देकर जिंदा जलाया, फिर हथौड़े से हमला

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले महिला और उसके बेटे को नशे की गोली देकर बेहोश किया। इसके बाद कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बच्चे की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि महिला की सांसें चल रही थीं। इसके बाद आरोपियों ने उसे दूसरी कार में ले जाकर हथौड़े से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी।

Rampur Murder Case: अफेयर और बीमा रकम बनी वजह

एसपी सोमेंद्र मीणा के मुताबिक, आरोपी दान सिंह का किसी दूसरी महिला से संबंध था। लता को इसकी जानकारी हो गई थी, जिससे दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी कारण उसने पत्नी से छुटकारा पाने और बीमा की रकम हड़पने के लिए इस साजिश को अंजाम दिया।

Rampur Murder Case: पहले भी संदिग्ध मौत का मामला

जांच में यह भी सामने आया कि दान सिंह की पहली पत्नी की भी 2020 में कार हादसे में मौत हुई थी। उस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन अब यह तथ्य भी पुलिस जांच के घेरे में है।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। संदिग्धों की पहचान होने के बाद आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने पूरी साजिश कबूल कर ली।

यह भी पढे़ : दिल्ली विधानसभा में कार घुसने का मामला: यूपी के पीलीभीत से जुड़ा निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments