RCB Brand Value: दो बार की आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हौलिहान लोकी की 2026 ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, RCB अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाली फ्रेंचाइजी बन गई है। उसने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी सफल टीमों को पीछे छोड़ दिया है।
RCB Brand Value: RCB की ब्रांड वैल्यू ने बनाया नया रिकॉर्ड-
रिपोर्ट के मुताबिक, RCB की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 31.2 करोड़ डॉलर (करीब 2,984 करोड़ रुपये) हो गई है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर के करीब पहुंची है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी थीं।
RCB Brand Value: एक साल में 16 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी-
साल 2025 में RCB की ब्रांड वैल्यू करीब 270 मिलियन डॉलर (2,573 करोड़ रुपये) थी। IPL 2026 के बाद इसमें 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ और अब यह बढ़कर 2,984 करोड़ रुपये हो गई है। लगातार दो सीजन में खिताब जीतने का सीधा असर टीम की ब्रांड वैल्यू पर देखने को मिला।
ब्रांड वैल्यू में मुंबई दूसरे, CSK चौथे स्थान पर-
ब्रांड वैल्यू की सूची में मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर है, जिसकी वैल्यू करीब 2,525 करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 2,343 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स करीब 2,334 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
रजत पाटीदार की कप्तानी में बदली RCB की किस्मत-
IPL 2024 तक RCB के पास एक भी खिताब नहीं था, लेकिन रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीती। इसके बाद 2026 में भी खिताब अपने नाम कर RCB ने लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का कारनामा किया। इसी के साथ वह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।
IPL की कुल वैल्यू भी रिकॉर्ड स्तर पर-
हौलिहान लोकी की 2026 रिपोर्ट के अनुसार, IPL की कुल बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू बढ़कर 20.6 अरब डॉलर (करीब 1.97 लाख करोड़ रुपये) हो गई है, जो लीग की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और व्यावसायिक सफलता को दर्शाती है।
यह भी पढ़े- गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा ‘संत रविदास नगर’








