Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक बार फिर ‘संत रविदास नगर’ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने संत रविदास के नाम पर बने जिले का नाम बदलकर ऐतिहासिक भूल की थी, जिसे अब सुधारा जा रहा है।
पूर्व सपा सरकार पर बोला हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने संत रविदास के नाम पर बने जिले का नाम हटाकर उनका अपमान किया था। उन्होंने कहा कि अब भदोही को फिर से ‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा।
Yogi Adityanath: महापुरुषों के सम्मान का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार संतों, महापुरुषों और ऋषियों के आदर्शों पर चलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि जालंधर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास और अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया, जो देश की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है।
ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।।संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के इन शब्दों एवं संकल्पों को धरातल पर उतारने का काम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने किया… pic.twitter.com/REcHIhcfVW
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 29, 2026
Yogi Adityanath: विपक्ष पर साधा निशाना
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, उनके आदर्श संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि नहीं, बल्कि औरंगजेब और बाबर जैसे लोग हैं। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने और महापुरुषों के सम्मान की संस्कृति को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
यह भी पढे़ : अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे किसान, भोपाल में आंदोलन ने पकड़ा जोर, सीएम हाउस की ओर कूच की चेतावनी








