Home » स्पोर्ट्स » चिन्नास्वामी में आज आरसीबी और लखनऊ आमने-सामने, जानें पिच और मैच का पूरा हाल

चिन्नास्वामी में आज आरसीबी और लखनऊ आमने-सामने, जानें पिच और मैच का पूरा हाल

आरसीबी बनाम लखनऊ मुकाबला
Spread the love

RCB vs LSG IPL: आईपीएल 2026 में बुधवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दोनों ही जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस सीजन में अब तक शानदार फॉर्म में दिखी है। टीम ने 4 में से 3 मैच जीते हैं। आरसीबी ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से मात दी। हालांकि, तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी की जीत की लय तोड़ दी और उसे 6 विकेट से हरा दिया। लेकिन चौथे मैच में आरसीबी ने वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया।

आरसीबी बनाम लखनऊ मुकाबला
आरसीबी बनाम लखनऊ मुकाबला

किस टीम का पलड़ा भारी?

अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें, तो टीम ने 4 में से 2 मुकाबले गंवाए हैं। लखनऊ को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद टीम ने जोरदार वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से तथा कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। हालांकि, पिछले मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया।

दोनों टीमों के रिकॉर्ड को देखें तो आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक आरसीबी और लखनऊ के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली है।

  • 2022 में आरसीबी ने दोनों मैच जीते थे
  • 2023 में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता
  • 2024 में लखनऊ ने 28 रन से जीत दर्ज की
  • 2025 में आरसीबी ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया

RCB vs LSG IPL: कैसी होगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच?

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। यहां रन बनाना आसान होता है, क्योंकि मैदान छोटा है, आउटफील्ड तेज है और पिच काली मिट्टी की है। इन कारणों से यहां अक्सर बड़े स्कोर और लंबे छक्के देखने को मिलते हैं।

दूसरी पारी में ओस पड़ने की वजह से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिलता है। हालांकि, मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। खासकर तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलता है, जिससे वे शुरुआती ओवरों में असर डाल सकते हैं।

RCB vs LSG IPL: आरसीबी बनाम लखनऊ मुकाबला
आरसीबी बनाम लखनऊ मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम स्क्वाड:

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिक डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम स्क्वाड:

ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

ये भी पढ़े…चेन्नई में काली पट्टी बांधकर मैदान में क्यों उतरे सीएसके-केकेआर के खिलाड़ी? जानें क्या है वजह…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments