Realme P4R 5G Discount: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की Freedom Sale का आज यानी 16 अगस्त को आखिरी दिन है। सेल में स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर कई शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी सेल में Realme P4R 5G स्मार्टफोन पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन की कीमत पर 15 हजार रुपये से ज्यादा की सीधी बचत के साथ बैंक ऑफर का फायदा भी उठाया जा सकता है। खास बात यह है कि फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Realme P4R 5G Discount: Realme P4R 5G पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट-
रियलमी P4R 5G की सामान्य कीमत ₹34,999 है। हालांकि Flipkart Freedom Sale में यह फोन 44% की छूट के बाद ₹19,499 में मिल रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर का लाभ लेने पर इसकी कीमत और कम हो सकती है।
Realme P4R 5G Discount: बैंक ऑफर से ₹1,450 तक की बचत-
Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,450 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹18,049 हो जाती है। ग्राहक चाहें तो इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
₹17,550 तक का एक्सचेंज ऑफर-
फोन खरीदने पर एक्सचेंज ऑफर का विकल्प भी दिया जा रहा है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर मॉडल और कंडीशन के आधार पर ₹17,550 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। फोन की शुरुआती मंथली EMI ₹2,167 से शुरू होती है।
8000mAh की बड़ी बैटरी-
Realme P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक चल सकती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो खासतौर पर गेमिंग के दौरान उपयोगी है।
144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर-
फोन में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 5,300mm² एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है।
50MP कैमरा और IP65 रेटिंग-
फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G में 50MP AI रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। गेमिंग, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले चाहने वाले यूजर्स के लिए यह डील खास हो सकती है।
यह भी पढ़े- FSSAI की सख्ती का असर, 6 कंपनियों ने वापस लिए भ्रामक दावे और लेबल








