Home » नई दिल्ली » PM Modi के 12 साल पूरे होने पर CM रेखा गुप्ता ने की गौसेवा, बोलीं- देश का हर नागरिक उन्हें दिल से धन्यवाद देना चाहता है

PM Modi के 12 साल पूरे होने पर CM रेखा गुप्ता ने की गौसेवा, बोलीं- देश का हर नागरिक उन्हें दिल से धन्यवाद देना चाहता है

Rekha gupta: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड का पाठ भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

मंदिर में की पूजा, पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

रेखा गुप्ता ने मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासी भी प्रधानमंत्री के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली, समर्पण और सेवा भावना ने देश में विकास का नया अध्याय लिखा है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और सम्मान लगातार बढ़ा है।

Rekha gupta: “एक भी दिन अवकाश लिए बिना देशसेवा की”

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार देशहित में काम किया और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक आज उनके योगदान के लिए उन्हें दिल से धन्यवाद देना चाहता है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के स्वाभिमान को मजबूत किया है और दुनिया में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया है।

Rekha gupta: महिलाओं के लिए योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अधिकांश योजनाओं के केंद्र में महिलाओं का सशक्तिकरण रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों शौचालयों के निर्माण से महिलाओं को सम्मान मिला, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन को आसान बनाया गया। इसके अलावा मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और ड्रोन दीदी जैसी पहल से महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की आधी आबादी की ओर से वह प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हैं।

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ चुके हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नाम अब लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru के नाम था, जिन्होंने लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।

भारत मंडपम में हुई एनडीए की बड़ी बैठक

Rekha gupta: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के Bharat Mandapam में एनडीए की अहम बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत और मुलाकातों की तस्वीरें भी चर्चा में रहीं।

 

 

ये भी पढ़ें: ओडिशा में 755 नए डॉक्टरों और शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, मेडिकल सेवाएं होंगी मजबूत