Home » स्पोर्ट्स » रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

Rinku Singh Wedding:

Rinku Singh Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेने जा रहे हैं। क्रिकेट और राजनीति की दुनिया की यह चर्चित जोड़ी लंबे समय से सुर्खियों में है।

Rinku Singh Wedding: 4 दिसंबर को होगी शादी-

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में विवाह के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। क्रिकेट और राजनीति से जुड़ी इस चर्चित जोड़ी की शादी पर सभी की नजरें हैं।

Rinku Singh Wedding: 8 जून 2025 को हुई थी सगाई-

इससे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को हुई थी, जिसकी तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, क्रिकेटर प्रवीण कुमार समेत कई VIP मेहमान उपस्थित रहे थे।

ऐसे शुरू हुई थी रिंकू और प्रिया की कहानी-

रिंकू ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से अपनी मुलाकात के पीछे की कहानी का खुलासा किया था। “यह सब 2022 में कोविड के दौरान शुरू हुआ, जब आईपीएल मुंबई में हो रहा था,” रिंकू ने एक चैनल से बातचीत में कहा था। “मेरा एक फैन पेज था, जिस पर प्रिया की एक तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसमें उसके गांव में मतदान हो रहा था। प्रिया की बहन फोटोग्राफी और वीडियो शूट करती है, इसलिए मुझे लगता है कि उसने फैन पेज से मदद के लिए तस्वीर पोस्ट करने को कहा था। मैंने वह तस्वीर देखी और मुझे वह पसंद आ गई। मुझे लगा कि वह मेरे लिए बिल्कुल सही है। मैंने उसे मैसेज करने के बारे में सोचा, लेकिन फिर मुझे लगा कि यह सही नहीं होगा।”

इंस्टाग्राम पर लाइक के बाद शुरू हुई बातचीत-

रिंकू ने खुलासा किया था कि उसने प्रिया को तभी मैसेज किया, जब उसने इंस्टाग्राम पर उसकी कुछ तस्वीरों को लाइक किया था। “उसे मेरी कुछ तस्वीरें पसंद आईं। फिर मैंने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और यहीं से सब शुरू हुआ। फिर हमने बात करना शुरू किया। एक-दो हफ्ते में हम नियमित रूप से बात करने लगे, मैचों से पहले भी। इस तरह मुझे 2022 से ही प्यार का एहसास होने लगा

यह भी पढ़े- जिम्बाब्वे के इस अनुभवी बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड