Home » बिहार » बांकीपुर हार के बाद RJD का बड़ा फैसला, बिहार में पूरा संगठन भंग; जल्द बनेगी नई टीम

बांकीपुर हार के बाद RJD का बड़ा फैसला, बिहार में पूरा संगठन भंग; जल्द बनेगी नई टीम

RJD Bihar Organization:

RJD Bihar Organization: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार में बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने आदेश जारी कर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

RJD Bihar Organization: सभी प्रकोष्ठ और समितियां भी की गईं समाप्त-

पार्टी ने केवल जिला और प्रखंड इकाइयों को ही नहीं, बल्कि सभी प्रकोष्ठों की संगठनात्मक इकाइयों और अन्य संबद्ध समितियों को भी भंग कर दिया है। यह आदेश पूरे बिहार में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

RJD Bihar Organization: जल्द शुरू होगी पुनर्गठन की प्रक्रिया-

RJD के आदेश के अनुसार, सभी स्तरों पर नई समितियों के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

अंदरूनी कलह के बीच आया फैसला-

हाल के दिनों में पार्टी के भीतर मतभेद और बयानबाजी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद कई नेताओं ने संगठन और नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। ऐसे में इस फैसले को बड़े संगठनात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई रणनीति-

सूत्रों के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी कर रही है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय और प्रभावी संगठन खड़ा करने पर जोर दिया जाएगा।

नए पदाधिकारियों की घोषणा का इंतजार-

फिलहाल पार्टी ने पुनर्गठन की समय-सीमा घोषित नहीं की है। हालांकि, संगठन में बड़े फेरबदल के बाद अब नए पदाधिकारियों और समितियों की घोषणा पर सभी की नजरें टिकी हैं

यह भी पढ़े- मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले: गोबरधन योजना और गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को मंजूरी