Breaking News
Home » मनोरंजन » टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से जुड़े मामले में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से जुड़े मामले में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार

Rohit Chandel Arrest: टीवी इंडस्ट्री के अभिनेता रोहित चंदेल कानूनी विवाद में फंस गए हैं। पुलिस ने उन्हें 16 साल की एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर पीछा करने, बार-बार फोन कर परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभिनेता के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दहिसर स्थित घर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय रोहित चंदेल को शुक्रवार को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्पेशल POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।रोहित चंदेल के खिलाफ POCSO एक्ट के अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (पीछा करने) और 115(2) (चोट पहुंचाने) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन्हीं धाराओं के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Rohit Chandel Arrest:  टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार
शिकायत में लगाए गए ये आरोप

शिकायत के मुताबिक, पूर्वी उपनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि रोहित चंदेल ने नाबालिग लड़की को अपने और कई अन्य मोबाइल नंबरों से बार-बार फोन कर परेशान किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 5 जुलाई को अभिनेता ने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका, उसका पीछा किया और बाद में उससे विवाद किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने लड़की के साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की।

पहले से एक-दूसरे को जानते थे दोनों

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाबालिग लड़की और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि, दोनों के बीच किस तरह की पहचान थी, इसकी जांच की जा रही है।29 वर्षीय रोहित चंदेल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव और ‘पंड्या स्टोर’ में धवल मकवाना का किरदार निभा चुके हैं। इन दिनों वह टीवी सीरियल ‘सैरब’ में नजर आ रहे हैं।मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें…बारिश का कहर: यूपी में कार पानी में समाई, 3 दिन में 15 मौतें, उत्तराखंड-हिमाचल की 438 सड़कें बंद