Home » स्पोर्ट्स » रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 के भविष्य को लेकर सवाल, 3 सितंबर को हो सकता है फैसला

रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 के भविष्य को लेकर सवाल, 3 सितंबर को हो सकता है फैसला

Rohit Sharma Update:

Rohit Sharma Update: आगामी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी हर टीम जोरों-शोरों से कर रही है। बता दें कि वर्ल्ड कप 2027 नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। आईसीसी ने वेन्यू और शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम भी वर्ल्ड कप 2027 के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 के भविष्य को लेकर है। सभी के मन में यह सवाल आ रहा है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं। जानकारी के अनुसार, इन अटकलों पर फैसला 3 सितंबर को लिया जा सकता है।

Rohit Sharma Update: देवजीत सैकिया ने रोहित के लिए दी बड़ी अपडेट-

हाल ही में रोहित को चयनकर्ताओं ने कहा था कि इंग्लैंड के विरुद्ध हुई वनडे सीरीज उनकी आखिरी सीरीज है और वह इस सीरीज के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को पूरी तरह से अलविदा कह दें। लेकिन रोहित के आगे खेलने पर देवजीत सैकिया ने बड़ा अपडेट दिया है। देवजीत सैकिया कहते हैं, “भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी टीम को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। वह भारतीय टीम के लिए खेलते रहेंगे। मुझे तो ऐसा कोई कारण नहीं दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से रोहित को संन्यास ले लेना चाहिए। रोहित के खेलने पर 3 सितंबर 2026 को फैसला लिया जा सकता है।”

Rohit Sharma Update: 3 सितंबर को होगी मीटिंग-

3 सितंबर को होने वाली मीटिंग में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल होंगे। इसके अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण भी इस मीटिंग में शामिल होंगे। वर्ल्ड कप 2027 के अलावा इस मीटिंग में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 2 मैचों की टेस्ट सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरे पर भी चर्चा होगी।

वीवीएस लक्ष्मण को दी जा सकती है बड़ी पोस्ट-

इस मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल होंगे और रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर गहन विचार किया जाएगा। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण की भूमिका पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है

यह भी पढ़े- समान नागरिक संहिता लागू होने पर हिंदू, मुस्लिम और दूसरे समुदायों के निजी कानूनों में क्या बदलेगा? समझिए पूरा गणित