ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण दिवस’ आयोजित

भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण दिवस’ आयोजित

Samarpan Diwas BJP:

Samarpan Diwas BJP: सेक्टर-116 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण दिवस’ कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल तथा पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

‘अंत्योदय’ को बताया मार्गदर्शक सिद्धांत

प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और संगठन निर्माण को समर्पित रहा। उन्होंने ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को भारतीय राजनीति में सेवा और समर्पण का आधार बताया। उनके अनुसार, पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकारें इसी विचारधारा पर कार्य कर रही हैं।

Samarpan Diwas BJP:
Samarpan Diwas BJP:

Samarpan Diwas BJP: ‘एकात्म मानववाद आज भी प्रासंगिक’

राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’ आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच ने राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बनाया। अग्रवाल ने दावा किया कि राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है तथा विकास, रोजगार, निवेश, एक्सप्रेसवे और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

Samarpan Diwas BJP: सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका की अपील

जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने ‘अंत्योदय’ को भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल बताते हुए कार्यकर्ताओं से विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ : मध्य प्रदेश में 83 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त, कई जिलों में कार्रवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल