Home » मध्य प्रदेश » मध्य प्रदेश में 83 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त, कई जिलों में कार्रवाई

मध्य प्रदेश में 83 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त, कई जिलों में कार्रवाई

mp news:

mp news: मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 83 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

झाबुआ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई

झाबुआ जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने 293 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

mp news: मुरैना में दो आरोपी गिरफ्तार

मुरैना जिले के बामोर क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 35 पेटी अवैध शराब और एक कार जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 9 लाख 60 हजार रुपये की सामग्री बरामद हुई।

mp news: कच्ची शराब की फैक्ट्री पर छापा

अशोकनगर में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री पर छापा मारकर 500 लीटर शराब जब्त की। यहां से लगभग 8 लाख 75 हजार रुपये मूल्य की सामग्री बरामद की गई।

इंदौर और ग्वालियर में भी कार्रवाई

इंदौर (ग्रामीण) के देपालपुर थाना क्षेत्र में 40 पेटी बीयर और एक कार जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 6 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है। वहीं ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में कार से परिवहन की जा रही 19 पेटी अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।

अन्य जिलों में भी बरामदगी

पुलिस ने कटनी, दतिया और जबलपुर में भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में बरामदगी की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा

यह भी पढे़ : फ्रांस में 79 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक पर 89 नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप