Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » ड्यूटी छोड़कर Toilet गए हेड कॉन्स्टेबल को SP बिश्नोई ने किया लाइन हाजिर, दरोगा ने रपट लिख फंसाया

ड्यूटी छोड़कर Toilet गए हेड कॉन्स्टेबल को SP बिश्नोई ने किया लाइन हाजिर, दरोगा ने रपट लिख फंसाया

हेड कॉन्स्टेबल ड्यूटी छोड़कर टॉयलेट गया, दरोगा ने रपट लिखी

Sambhal News: संभल में पुलिस विभाग के भीतर ड्यूटी को लेकर हुआ विवाद अब बड़ा प्रशासनिक मामला बन गया है। यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान और हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान के बीच शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को हस्तक्षेप करना पड़ा। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

पुलिसकर्मियों की लगी थी ड्यूटी

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर गंगा एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार को व्यापक स्तर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव लहरावन के पास एक्सप्रेस-वे पर हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान की भी तैनाती की गई थी।

Sambhal News: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत

हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक उनका पेट खराब हो गया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान ही उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके चलते वह पास के एक पेट्रोल पंप पर शौच के लिए चले गए। उनका कहना है कि यह पूरी तरह से आकस्मिक स्थिति थी और वह किसी निजी काम से ड्यूटी छोड़कर नहीं गए थे।

सिपाही जय भगवान कार्रवाई से इतना नाराज हुए कि उन्होंने यातायात प्रभारी की पोल खोल दी।

लौटने पर गैरहाजिरी की रिपोर्ट

जय भगवान का आरोप है कि जब वह कुछ देर बाद ड्यूटी प्वाइंट पर लौटे, तो उन्हें यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान का फोन आया। प्रभारी ने उन्हें तत्काल आमद दर्ज कराने के लिए कहा और यह भी बताया कि उनकी गैरहाजिरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जय भगवान का कहना है कि उन्होंने फोन पर अपनी स्थिति स्पष्ट की, लेकिन उनकी बात सुनी नहीं गई और सीधे कार्रवाई कर दी गई। हेड कॉन्स्टेबल ने दावा किया कि बातचीत के दौरान यातायात प्रभारी ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनके अनुसार, प्रभारी ने कहा कि मैंने तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा है। इस कथित टिप्पणी के बाद दोनों के बीच विवाद और गहरा हो गया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान ने यातायात प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से डंपर-ट्रकों का संचालन कराया जाता है। उनका दावा है कि जब भी वह ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं या चालान काटते हैं, तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।

उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने एक डंपर को रोका था, जो प्रतिबंधित मार्ग पर चल रहा था। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि वह वाहन कथित तौर पर प्रभारी के कहने पर चल रहा था। इस घटना के बाद से ही दोनों के बीच तनाव बना हुआ था। पूरे मामले के सामने आने के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े… डिजिटल अरेस्ट या उत्पीड़न? बिजनौर में महिला की मौत का सच आया सामने, सुसाइड नोट ने खोला राज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments