Savings Account Limit: कई बार मन में यह सवाल पनपता है कि आखिर बैंक के सेविंग अकाउंट में अधिकतम कितने पैसे रख सकते हैं। सरकार और बैंकिंग नियमों के अनुसार इस बारे में स्पष्ट प्रावधान बनाए गए हैं।आइए इस लेख में जानते हैं कि आप बैंक खाते में अधिकतम कितना बैलेंस रखा जा सकता है और इसके क्या नियम हैं।
बचत खाते में बैलेंस की कोई अधिकतम सीमा नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार सामान्य बचत खाते में पैसे रखने की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है।
इसका मतलब है कि आप अपने बैंक खाते में अपनी इच्छा और जरूरत के अनुसार जितना चाहें उतना पैसा सुरक्षित रख सकते हैं।
आय और टैक्स स्रोतों की पारदर्शिता जरूरी
भले ही बैंक खाते में पैसे रखने की कोई लिमिट न हो, लेकिन आपके खाते में आने वाला हर एक रुपया पूरी तरह कानूनी और टैक्स के दायरे में होना चाहिए।
इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके खाते में अचानक बहुत बड़ा अमाउंट आता है, तो इनकम टैक्स विभाग आपसे उसकी कमाई का स्रोत पूछ सकता है।
ज्यादा रकम होने पर एफडी या निवेश का विकल्प
अगर आपके बैंक खाते में बहुत अधिक मात्रा में नकदी रखी है, तो उस पर बहुत कम ब्याज मिलता है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपके पास अधिक पैसा है तो सेविंग अकाउंट में रखने से अच्छा है कि आप उस पैसे को फिक्स्ड डिपॉजिट या सुरक्षित जगह पर निवेश कर सकते हैं ताकि आपको बेहतर रिटर्न मिल सके।
Written by- Anushka








