उखड़ी सड़कों और जलभराव पर CM मोहन यादव सख्त, तीन स्तरीय कंट्रोल रूम बनाए

CM Mohan Yadav:

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में बारिश की स्थिति और उससे पैदा हुई समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश में उखड़ी सड़कों, जलभराव, बाढ़ की आशंका और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने खराब सड़कों की जरूरत … Read more

MP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात, भोपाल में कल स्कूल बंद

MP Weather:

MP Weather: मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। राजधानी में रेलवे ट्रैक, मंदिर, थाना और घरों में पानी भर गया है। हालात को देखते हुए भोपाल में मंगलवार … Read more

बिना रिटन एग्जाम और इंटरव्यू दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, IOCL ने जारी की अप्रेंटिसशिप भर्ती

IOCL Apprentice Recruitment 2026:

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ला रहा है सरकारी नौकरी करने का मौका। अगर आप बिना कोई गवर्नमेंट रिटन एग्जाम या इंटरव्यू दिए सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो बिल्कुल देरी न करें। अभी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी प्राप्त करें। सूत्रों के अनुसार IOCL ने अप्रेंटिसशिप भर्ती घोषित की है। इस भर्ती के माध्यम से कंपनी मार्केटिंग में ट्रेड के लिए टेक्नीशियन ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप पर युवाओं को हायर कर रही है।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: कहां-कहां होगा IOCL का अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम-

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) अपने अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों में स्थित अपनी कंपनी की लोकेशन में शुरू करने जा रही है। जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उन्हें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुभवी स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: जाने IOCL द्वारा अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 में कितनी सीटें मिलेंगी-
राज्य डिसिप्लीन वैकेंसी
दिल्ली टेक्नीशियन 10
दिल्ली ट्रेड अप्रेंटिसशिप 10
दिल्ली ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 20
दिल्ली ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 10
हरियाणा टेक्नीशियन 12
हरियाणा ट्रेड अप्रेंटिसशिप 10
हरियाणा ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 8
हरियाणा ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 7
पंजाब टेक्नीशियन 27
पंजाब ट्रेड अप्रेंटिसशिप 10
पंजाब ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 12
पंजाब ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 8
हिमाचल प्रदेश टेक्नीशियन 8
हिमाचल प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिस 4
हिमाचल प्रदेश ग्रेजुएट अप्रेंटिस 5
हिमाचल प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिस DEO 5
चंडीगढ़ टेक्नीशियन 2
चंडीगढ़ ट्रेड अप्रेंटिस 1
चंडीगढ़ ग्रेजुएट अप्रेंटिस 15
चंडीगढ़ ट्रेड अप्रेंटिस DEO 12
जम्मू और कश्मीर टेक्नीशियन 7
जम्मू और कश्मीर ट्रेड अप्रेंटिस 4
जम्मू और कश्मीर ग्रेजुएट अप्रेंटिस 5
जम्मू और कश्मीर ट्रेड अप्रेंटिस DEO 4
राजस्थान टेक्नीशियन 26
राजस्थान ट्रेड अप्रेंटिस 22
राजस्थान ग्रेजुएट अप्रेंटिस 16
राजस्थान ट्रेड अप्रेंटिस DEO 12
उत्तर प्रदेश टेक्नीशियन 54
उत्तर प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिस 37
उत्तर प्रदेश ग्रेजुएट अप्रेंटिस 20
उत्तर प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिस DEO 10
उत्तराखंड टेक्नीशियन 10
उत्तराखंड ट्रेड अप्रेंटिस 6
उत्तराखंड ग्रेजुएट अप्रेंटिस 3
उत्तराखंड ट्रेड अप्रेंटिस DEO 1
कुल — 433
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा मंथली स्टाइपेंड-

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की अप्रेंटिसशिप भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट 1961 और अप्रेंटिस रूल्स 1992 के तहत मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। कंपनी ने स्टाइपेंड राशि की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा (IOCL) द्वारा अन्य दूसरे खर्चों के लिए ₹2500 अलग से दिए जाएंगे।

कहां से करें आवेदन-

ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन NAPS और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) और ट्रेड अप्रेंटिस (डाटा एंट्री ऑपरेटर) के लिए apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन करना होगा। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थी 6 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अभ्यर्थी केवल एक पोस्ट के लिए ही आवेदन करने के योग्य हैं। एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, 98 लोगों की बची जान; गर्भवती महिला समेत कई लोगों का रेस्क्यू

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, 98 लोगों की बची जान; गर्भवती महिला समेत कई लोगों का रेस्क्यू

Mp Heavy Rain: एमपी में बारिश का कहर, 98 लोगों की बची जान

Mp Heavy Rain: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई जगह बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों में घुसने से लोग फंस गए। सोमवार को राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF), होमगार्ड और सिविल डिफेंस की … Read more

डायबिटीज मरीजों की हड्डियां क्यों हो सकती हैं कमजोर? जानें कारण

Diabetes and Bone Weakness:

Diabetes and Bone Weakness: डायबिटीज का असर सिर्फ ब्लड शुगर तक सीमित नहीं रहता। लंबे समय तक बढ़ा हुआ शुगर लेवल हड्डियों की मजबूती और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है, जिससे फ्रैक्चर समेत कई समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका असर शरीर के कई अंगों पर पड़ सकता है। लंबे समय तक ब्लड शुगर कंट्रोल में न रहने पर नसों, आंखों और किडनी के साथ-साथ हड्डियों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि कुछ लोगों में कम उम्र में ही हड्डियों में दर्द, कमजोरी और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। Metabolism Open में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में बोन मिनरल डेंसिटी सामान्य होने के बावजूद हड्डियों की गुणवत्ता कमजोर हो सकती है। ऐसे में फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ सकता है।

Diabetes and Bone Weakness: डायबिटीज में हड्डियां क्यों होती हैं कमजोर-

डॉ. राजीव चौधरी के अनुसार, जब ब्लड शुगर लंबे समय तक बढ़ा रहता है तो शरीर के टिश्यूज में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। इसका असर हड्डियों की संरचना और मजबूती पर पड़ सकता है। लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहने से हड्डियों में मौजूद कोलेजन भी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा इंसुलिन की कमी या इंसुलिन रेजिस्टेंस भी हड्डियों की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है।2024 में Metabolism Open में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, लंबे समय तक बढ़ा हुआ ब्लड शुगर, इंसुलिन रेजिस्टेंस और शरीर में सूजन हड्डियों की संरचना और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। इससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ने की संभावना रहती है।

Diabetes and Bone Weakness: क्रॉनिक डायबिटीज में बढ़ सकता है खतरा-

2025 में Diabetology में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, लंबे समय से डायबिटीज से जूझ रहे और अनियंत्रित ब्लड शुगर वाले लोगों में हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है। इसलिए डायबिटीज को सिर्फ ब्लड शुगर की बीमारी समझना सही नहीं है। लंबे समय तक शुगर कंट्रोल में न रहने पर इसका असर हड्डियों और जोड़ों की सेहत पर भी पड़ सकता है।

डायबिटीज में हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी 5 आम समस्याएं-

1. फ्रोजन शोल्डर-

डायबिटीज मरीजों में फ्रोजन शोल्डर की समस्या देखने को मिल सकती है। इसमें कंधे के आसपास के टिश्यू में बदलाव के कारण कंधे की मूवमेंट प्रभावित हो सकती है। हाथ उठाने या कंधे को घुमाने में दर्द और परेशानी हो सकती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना और डॉक्टर की सलाह से एक्सरसाइज करना इससे बचाव में मदद कर सकता है।

2. पेरिफेरल न्यूरोपैथी-

जब ब्लड शुगर लंबे समय तक कंट्रोल में नहीं रहता, तो नसों पर इसका असर पड़ सकता है। इससे हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या जलन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

3. हाथ-पैरों में सूजन और अकड़न-

हाई ब्लड शुगर के कारण कुछ डायबिटिक मरीजों में हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन और अकड़न की समस्या हो सकती है। इससे उंगलियों की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

4. चारकोट न्यूरोआर्थ्रोपैथी-

चारकोट न्यूरोआर्थ्रोपैथी पैरों के जोड़ों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जो डायबिटिक मरीजों में देखी जा सकती है। नसों को नुकसान पहुंचने के कारण पैर के जोड़ों में चोट और नुकसान का पता देर से चल सकता है।

5. ऑस्टियोपोरोसिस-

डायबिटीज में हड्डियों की गुणवत्ता और मजबूती प्रभावित होने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और मामूली चोट में भी फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ सकती है।

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए क्या करें-

डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है। इसके लिए नियमित रूप से शुगर की जांच करवाएं और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं समय पर लें।

इसके अलावा:

– डाइट में पर्याप्त कैल्शियम शामिल करें।
– नियमित रूप से वॉकिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज करें।
– धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
– पैरों में सुन्नपन या संवेदनशीलता कम होने पर तुरंत ध्यान दें।
– नियमित हेल्थ चेकअप करवाते रहें।

डॉक्टर से कब संपर्क करें-

अगर आपको बार-बार हड्डियों या जोड़ों में दर्द रहता है, पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होती है, बार-बार फ्रैक्चर होता है या चलने-फिरने में परेशानी होने लगी है, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।डायबिटीज को कंट्रोल में रखना सिर्फ ब्लड शुगर के लिए ही नहीं, बल्कि हड्डियों और पूरे शरीर की सेहत के लिए भी जरूरी है।

यह भी पढ़े- जंतर-मंतर पर गोलियां नहीं चलीं, विपक्ष चर्चा से भाग रहा: जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार

जंतर-मंतर पर गोलियां नहीं चलीं, विपक्ष चर्चा से भाग रहा: जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार

Jp Nadda: जंतर-मंतर पर गोलियां नहीं चलीं- जेपी नड्डा

Jp Nadda: जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ कथित गोलीबारी और बल प्रयोग को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पलटवार किया है। नड्डा ने राहुल गांधी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर न तो गोलियां चलाई गईं और न ही गोली चलाने का कोई आदेश दिया … Read more

कम पानी पीने से भी आ सकती है मुंह से बदबू? जानें डिहाइड्रेशन और सांसों की दुर्गंध का कनेक्शन

Dehydration and Bad Breath:

Dehydration and Bad Breath: मुंह से बदबू आने की समस्या सिर्फ दांतों या मसूड़ों की वजह से नहीं होती। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी सांसों की दुर्गंध बढ़ा सकता है। जानिए इसका कारण और बचाव के आसान तरीके। क्या आपको दांतों को अच्छी तरह साफ करने और रोजाना ब्रश करने के बावजूद सांसों से बदबू आने की शिकायत रहती है? अगर हां, तो इसकी वजह सिर्फ दांतों या मसूड़ों से जुड़ी समस्या नहीं हो सकती। कई बार शरीर में पानी की कमी भी मुंह की दुर्गंध का कारण बन सकती है।

देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट और डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, लंबे समय तक बाहर रहने, ज्यादा पसीना आने या दिनभर व्यस्त रहने के कारण लोग पर्याप्त पानी नहीं पी पाते। इससे मुंह में सूखापन बढ़ सकता है और सांसों से बदबू आने की समस्या हो सकती है।

Dehydration and Bad Breath: क्या पानी की कमी से मुंह से बदबू आती है-

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के मुताबिक, लार मुंह को नम रखने के साथ-साथ भोजन के छोटे कणों और बैक्टीरिया को साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो लार का उत्पादन कम हो सकता है। इससे मुंह सूखने लगता है और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। मुंह में लार एक तरह से नेचुरल क्लीनिंग सिस्टम का काम करती है। यह भोजन के अवशेषों को हटाने और बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में मदद करती है। लार कम होने पर जीभ और मुंह में बैक्टीरिया व भोजन के कण जमा हो सकते हैं, जिससे सांसों की दुर्गंध बढ़ सकती है।

Dehydration and Bad Breath: इन संकेतों से पहचानें शरीर में पानी की कमी-

अगर आपको बार-बार प्यास लगती है, मुंह चिपचिपा या सूखा महसूस होता है और पेशाब का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा दिखाई देता है, तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है। डिहाइड्रेशन के दौरान थकान, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य उपयुक्त तरल पदार्थ लेना जरूरी है।

रिसर्च में भी सामने आया डिहाइड्रेशन और बदबू का कनेक्शन-

साल 2021 में Journal of Oral Medicine and Pain में प्रकाशित एक स्टडी में डिहाइड्रेशन और मुंह की दुर्गंध के बीच संबंध की बात सामने आई थी। शरीर में पानी की कमी होने पर लार का उत्पादन घट सकता है। लार की कमी से मुंह की प्राकृतिक सफाई प्रभावित होती है, जिससे जीभ पर मैल जमा होने और दुर्गंध पैदा करने वाली गैसों की मात्रा बढ़ने की संभावना रहती है। रिसर्च में डिहाइड्रेशन की स्थिति में सांसों की दुर्गंध का स्तर सामान्य या पर्याप्त पानी पीने की स्थिति की तुलना में अधिक पाया गया।

क्या ज्यादा पानी पीने से सांसों की बदबू दूर हो सकती है-

अगर सांसों की बदबू की मुख्य वजह डिहाइड्रेशन और मुंह का सूखापन है, तो पर्याप्त पानी पीने से इसमें सुधार हो सकता है। हालांकि, हर बार सांसों की बदबू के पीछे पानी की कमी ही जिम्मेदार नहीं होती। मसूड़ों की बीमारी, दांतों में कैविटी, जीभ पर बैक्टीरिया की परत, मुंह का संक्रमण और कुछ पाचन संबंधी समस्याएं भी सांसों की दुर्गंध का कारण बन सकती हैं। इसलिए लंबे समय तक समस्या बनी रहने पर सिर्फ पानी पीने पर निर्भर रहना सही नहीं है।

सांसों की बदबू से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें-

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, सांसों की दुर्गंध से बचने के लिए दिनभर नियमित रूप से पानी पीते रहना चाहिए। बहुत ज्यादा प्यास लगने का इंतजार नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा:

– दिन में दो बार दांतों को अच्छी तरह ब्रश करें।
– रोजाना जीभ की सफाई करें।
– मुंह में ज्यादा सूखापन महसूस होने पर लंबे समय तक मुंह खुला रखने से बचें।
– चाय, कॉफी और अन्य कैफीन युक्त ड्रिंक का जरूरत से ज्यादा सेवन न करें।
– ओरल हाइजीन का नियमित रूप से ध्यान रखें।

कब डेंटिस्ट से संपर्क करना चाहिए-

अगर पर्याप्त पानी पीने और ओरल हाइजीन का ध्यान रखने के बावजूद लंबे समय तक सांसों की बदबू बनी रहती है, तो डेंटिस्ट से जांच करवाना बेहतर है।खासकर अगर मसूड़ों से खून आता है, दांतों में दर्द रहता है, मुंह लगातार सूखता है, निगलने में परेशानी होती है या मुंह में घाव हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े- US Tariff on India: 15 देशों में 19 लाख करोड़ का नया बाजार, 100% टैरिफ की धमकी से नहीं डरेगा भारत

झारखंड से जंतर मंतर तक छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ बोले राहुल गांधी

JPSC: रांची से दिल्ली तक छात्रों पर बल प्रयोग के खिलाफ राहुल

JPSC: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने केंद्र के साथ-साथ झारखंड सरकार पर भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने वाले युवाओं पर बल … Read more

US Tariff on India: 15 देशों में 19 लाख करोड़ का नया बाजार, 100% टैरिफ की धमकी से नहीं डरेगा भारत

 US Tariff on India:

US Tariff on India: अमेरिका की ओर से भारत समेत रूसी कच्चे तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की धमकी के बीच भारतीय निर्यात को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, अर्थशास्त्री डॉ. एसपी शर्मा का मानना है कि भारत के पास अमेरिका के अलावा कई बड़े वैकल्पिक बाजार मौजूद हैं। उनके … Read more

अरुणाचल में चीन की घुसपैठ के दावे पर पवन खेड़ा के PM मोदी से 3 सवाल, सरकार ने 27 जगहों के नाम किए अपडेट

Pawan Khera:

Pawan Khera: अरुणाचल प्रदेश में चीन की कथित घुसपैठ को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार से अरुणाचल प्रदेश की स्थिति पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। खेड़ा ने इस मुद्दे पर RSS का भी जिक्र किया और … Read more