Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » शहडोल हादसा, भाजपा युवा मोर्चा नेता समेत 2 की मौत, शादी से लौटते समय बाइक को वाहन ने मारी टक्कर

शहडोल हादसा, भाजपा युवा मोर्चा नेता समेत 2 की मौत, शादी से लौटते समय बाइक को वाहन ने मारी टक्कर

शहडोल सड़क हादसा और दो मौतें

Shahdol Accident News: शहडोल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के करकी मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी और उनके साथी अतुल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक शनिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

झिरिया गांव से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, टिहकी गांव के निवासी राहुल और अतुल शनिवार रात झिरिया गांव में एक शादी कार्यक्रम में गए थे। देर रात जब वे बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे, तभी शहडोल–रीवा हाईवे पर जोरा पुलिया के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Shahdol Accident News शहडोल सड़क हादसा और दो मौतें
शहडोल सड़क हादसा और दो मौतें

Shahdol Accident News: मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल और अतुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

रविवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क किनारे टूटी हुई बाइक और दो युवकों के शव देखे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार वाहन और चालक की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

राहुल द्विवेदी क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल बन गया और नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया।

इस घटना ने एक बार फिर जिले की यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह में शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में करीब 9 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें कई मासूम और राहगीर भी शामिल हैं, जो तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें… होर्मुज तनाव के बीच मिस्र-कतर की अपील, अमेरिका और ईरान दिखाएं जिम्मेदारी और समझदारी