Home » Uncategorized » सिलवासा में नाइट्रोजन गोदाम में धमाका, 4 की मौत इलाके में मची अफरा-तफरी

सिलवासा में नाइट्रोजन गोदाम में धमाका, 4 की मौत इलाके में मची अफरा-तफरी

Spread the love

Silvasa: केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में शनिवार सुबह एक नाइट्रोजन गोदाम में जोरदार विस्फोट हो गया। यह हादसा देमनी स्कूल फलिया इलाके में सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जिसकी तेज आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस दर्दनाक घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

स्कूल के पास था गोदाम, सुरक्षा पर सवाल

हैरानी की बात यह है कि यह गोदाम एक व्यस्त सड़क और रिहायशी इलाके में, स्कूल से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोदाम बिना अनुमति के चल रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Silvasa: अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी

घायलों को तुरंत नमो अस्पताल सिलवासा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी का इलाज जारी है।

Silvasa: विस्फोट की वजह अब तक साफ नहीं

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पूरे इलाके को एहतियातन घेर लिया गया है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन तकनीकी खराबी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

सड़क पर बिखरा मलबा, लोगों में दहशत

Silvasa: बताया जा रहा है कि नाइट्रोजन गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के दौरान अचानक धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि गोदाम के टुकड़े सड़क पर बिखर गए और आसपास भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। पास के स्कूल में भी बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि इस इलाके में पहले भी औद्योगिक हादसों की घटनाएं सामने चुकी हैं।

 

ये भी पढ़े: अफगानिस्तान में भूकंप, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments