Monsoon Diet : बारिश की खुशबू आते ही चाय पकौड़े का मन करता है। पर इसी मौसम में पेट भी सबसे ज्यादा धोखा देता है। हवा में नमी बढ़ते ही बैक्टीरिया, फंगस और कीड़े तेजी से पनपने लगते हैं। और सीधा असर होता है हमारे खाने पर। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स ने भी यही बताया है। कुछ सब्जियां इस मौसम में शरीर के लिए मुसीबत बन सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

बारिश का मजा लीजिए, पर थाली थोड़ी स्मार्ट कर लीजिए। पेट खुश रहेगा तो मानसून भी सुहाना लगेगा। यदि आपको भी इस मौसम में खुद के साथ-साथ अपने करीबियों का ध्यान रखना है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। इससे आपको बहुत ही ज्यादा फायदा मिल सकता है।
Monsoon Diet
- सब्जी और फल को खाने से पहले नमक के पानी में 10 मिनट भिगोकर धोएं।
- बासी खाना और कटा हुआ फल फ्रिज में भी ज्यादा देर न रखें।
- बाहर का कटा हुआ सलाद और जूस अभी अवॉइड करें।
न खाएं ये चीजें
पालक: आयरन का पावरहाउस है, पर बारिश में इसकी पत्तियों पर मिट्टी और कीड़े सबसे ज्यादा चिपकते हैं। नमी की वजह से बैक्टीरिया भी जल्दी बढ़ते हैं। अगर एक बार भी ठीक से न धुली तो गैस, पेट खराब और इंफेक्शन पक्का।
फूलगोभी: इसकी परतों में गंदगी और छोटे कीड़े आसानी से छिप जाते हैं। मानसून में इनकी ताद और बढ़ जाती है। ऊपर से ये कई लोगों को ब्लोटिंग और गैस भी देती है।
मशरूम: टेस्टी तो है, पर बहुत सेंसिटिव भी। अगर ताजी न हो या सही से स्टोर न हुई हो तो इसमें फफूंद और बैक्टीरिया पनप जाते हैं। नतीजा पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग।
5 मानसून फ्रेंडली फूड
- लौकी: 90 प्रतिशत पानी और सुपर हल्की। पेट पर बोझ नहीं डालती, आसानी से पच जाती है। गर्मी और उमस में शरीर को ठंडक भी देती है।
- कद्दू: विटामिन ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरा। इम्यूनिटी बूस्ट करता है और देर तक एनर्जी देता है। भारीपन बिल्कुल नहीं।
- कॉर्न: बारिश और भुट्टा का कॉम्बो क्लासिक है। फाइबर और कार्ब देता है जो पेट भरा रखता है और आलस नहीं आने देता।
- दाल: प्रोटीन का सबसे आसान सोर्स। मानसून में जब इंफेक्शन का खतरा ज्यादा हो तब शरीर को रिपेयर करने के लिए प्रोटीन जरूरी है। मूंग और मसूर सबसे हल्की।
- चना: फाइबर और प्रोटीन दोनों। देर तक भूख नहीं लगती और पाचन भी दुरुस्त रखता है। भीगे चने या चने की सब्जी बेस्ट ऑप्शन।
Read More : Australia-Fiji की नई रक्षा डील ने बढ़ाई चीन की टेंशन, इंडो-पैसिफिक में बदलेगा समीकरण
Written By : Mansi Sharma








